फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand IPS officer transferred

बदले गए उत्तराखंड में पांच जिलों के पुलिस कप्तान

Thu, 22 Sep 2016 12:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand IPS officer transferred

शासन ने कई दिन के मंथन के बाद बुधवार को पांच जिलों नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तान बदलने के साथ कई अधिकारियों को इधर से उधर किया है। पीएचक्यू में तैनात जनमंजय खडूरी को नैनीताल का पुलिस कप्तान बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले को हटाकर अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई दिनों से पुलिस कप्तानों को बदलने के लिए मंथन चल रहा था। कई स्तरों से अपने चहेतों की ताजपोशी का दबाव होने के कारण सूची बदलती रही। बुधवार को फाइनल सूची जारी हुई। अभिसूचना में तैनात आईपीएस सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस को ऊधमसिंह नगर का एसएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर के एसएसपी के रुप में तीसरी पारी खेलने वाले अनंत शंकर ताकवाले को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। चंपावत के एसपी दलीप सिंह कुंवर को अब एसएसपी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। अल्मोड़ा के एसपी करन सिंह नग्नयाल को हटाकर आईआरबी प्रथम बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीटी अग्रवाल वेटिंग लिस्ट में
नैनीताल की एसएसपी स्वीटी अग्रवाल को हटाकर प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। उनके स्थान पर पीएचक्यू में एसपी जनमंजय खंडूरी भेजे गए हैं। पुलिस अधीक्षक शिकायत अजय जोशी को पिथौरागढ़ एसपी बनाया गया है।


पिथौरागढ़ के एसपी रोशन लाल शर्मा को हटाकर 40 वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक बनाया है। 40 वीं वाहिनी पीएसी में तैनात आईपीएस अरुण मोहन जोशी को एसपी जीआरपी, आईआरबी द्वितीय हरिद्वार में सेनानायक विमला गुंज्याल को पुलिस अधीक्षक पीएचक्यू बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस में तबादलों की छोटी सूची अभी और आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed