फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Indian Institute of Nuclear Agriculture will open in state Soon

Uttarakhand: प्रदेश में खुलेगा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर एग्रीकल्चर, सरकार भेजेगी केंद्र को प्रस्ताव

Sun, 12 Feb 2023 09:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Feb 2023 09:38 PM IST
सार

डॉ.असवाल ने कहा कि नियंत्रित रेडिएशन (विकिरण) शरीर के लिए खतरनाक नहीं है। देश में उन्नत खेती में यह वरदान साबित हो रहा है। उत्तराखंड में भी रेडिएशन से कृषि क्षेत्र में क्रांति की जा सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Indian Institute of Nuclear Agriculture will open in state Soon
प्रस्ताव

विस्तार

उत्तराखंड में जल्द ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर एग्रीकल्चर (आईना) खुलेगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। यूकॉस्ट की ओर से आयोजित ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस में पहुंचे भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) के निदेशक हेल्थ सेफ्टी व एनवायरमेंट ग्रुप डॉ.डीके असवाल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


डॉ.असवाल ने कहा कि नियंत्रित रेडिएशन (विकिरण) शरीर के लिए खतरनाक नहीं है। देश में उन्नत खेती में यह वरदान साबित हो रहा है। उत्तराखंड में भी रेडिएशन से कृषि क्षेत्र में क्रांति की जा सकती है। इस रेडिएशन की मदद से बार्क अब तक फल, सब्जियों की 60 से अधिक उन्नत प्रजातियां विकसित कर चुका है। यह प्रजातियां रेडिएशन की मदद से म्यूटेशन (उत्परिवर्तन) करके बनाई गई हैं। देश में सबसे मोटी मूंगफली, उड़द, सरसो आज बार्क की ही देन है। इन प्रजातियों से उत्तराखंड के किसानों की आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन


रेडिएशन की मदद से यूएन के फूड व एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) ने 3000 से अधिक बीजों की प्रजातियां विकसित की हैं। इससे न केवल उन्नत बीज विकसित किए जा सकते हैं, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता भी बढ़ाई जा सकती है। उत्तराखंड में यह बीज नई क्रांति ला सकते हैं। अमेरिका में जो भी आम भारत से भेजा जाता है, उसे बार्क पहले रेडिएशन देता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आईना की स्थापना का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह केंद्र प्रदेश के किसी दुर्गम इलाके में बनना चाहिए, ताकि युवाओं को रोजगार मिले और किसानों के लिए खेती की राह मजबूत हो। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो.दुर्गेश पंत ने कहा कि आईना का प्रस्ताव जल्द ही राज्य सरकार की ओर से भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह का केंद्र खुलने के बाद निश्चित तौर पर रोजगार के साथ ही कृषि क्षेत्र में नई क्रांति आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed