{"_id":"a920b3b05a557520eaa38b997504e876","slug":"uttarakhand-in-modi-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी कैबिनेट में मिलेगा उत्तराखंड को स्थान: कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी कैबिनेट में मिलेगा उत्तराखंड को स्थान: कृषि मंत्री
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 31 May 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड प्रभारी और कृषि मंत्री ने कहा है कि केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में उत्तराखंड को प्रतिनिधित्व मिलना लगभग तय है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पांचों सीट जीतने के बावजूद मोदी सरकार की कैबिनेट में उत्तराखंड से कोई मंत्री नहीं बनाए जाने से प्रदेश भाजपा में रोष है।
मंत्रिमंडल का होगा विस्तार
उत्तराखंड दौर पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री और उत्तराखंड प्रभारी राधा मोहन सिंह ने साफ किया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में निश्चित तौर राज्य से मंत्री बनेगा।
राज्य के दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने उत्तराखंड से किसी भी सांसद को मंत्री नहीं बनाने के सवाल पर उन्होंने साफ किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट का आकार छोटा रख रहे हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट में होंगे 82 मंत्री
कहा कि चरणबद्ध तरीके से कैबिनेट विस्तार होगा। कैबिनेट में 82 मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिसमें से अभी 45 बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केंद्रीय भाजपा की प्राथमिकता में है, जिसे मंत्रिमंडल के विस्तार में स्थान मिलेगा।