फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand high court stay on kedarnath heli service tender

बदरी-केदार हेली सेवा की टेंडर प्रक्रिया पर रोक, हाईकोर्ट ने दो हफ्ते में मांगा जवाब

Thu, 28 Mar 2019 12:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 Mar 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand high court stay on kedarnath heli service tender
अमर उजाला फाइल फोटो

बदरी-केदारनाथ हेली सेवा के लिए बृहस्पतिवार को खुलने वाली टेंडर प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। इस संबंध में सरकार को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन


मामले के अनुसार, देहरादून के आरडी ग्रुप ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सरकार ने 2015 की आपदा के बाद बदरीनाथ और केदारनाथ में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए 14 हेली कंपनियों को हेलीपैड बनाने की अनुमति दी थी। इन कंपनियों ने 14 हेलीपैड बनाए और चार हेलीपैड सरकार द्वारा भी बनाए गए। सरकार ने 2016 में एक शासनादेश जारी किया था कि सुरक्षा की दृष्टि से मंदाकिनी वैली में एक बार में छह से अधिक हेलीकाप्टर नहीं उड़ेंगे, साथ ही कहा था कि भविष्य में नए हेलीपैड निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि यहां 18 हेलीपैड पहले से ही बने हैं, लेकिन इन 14 कंपनियों के अलावा चार अन्य हेली कंपनियों ने मंदाकिनी वैली में चार नए हेलीपैड बना दिए, जिसकी शिकायत डीएम से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा कि 5 फरवरी 2019 को सरकार ने बदरीनाथ में हेली सेवा सुचारु करने के लिए इन 14 हेली कंपनियों से टेंडर प्रक्रिया आमंत्रित की, लेकिन सचिव उड्डयन ने इस निविदा को 16 फरवरी 2019 को संशोधित कर उन चार कंपनियों को भी बैकडोर से शामिल कर लिया, जिन्होंने वहां अवैध रूप से हेलीपैड बना दिए थे। इस प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed