फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand High Court shifting Center will give funds for construction

Uttarakhand High Court shifting: निर्माण के लिए केंद्र देगा राशि, सरकार न्यायालय मत के पक्ष में

Mon, 01 May 2023 03:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 May 2023 03:33 PM IST
सार

हाईकोर्ट निर्माण में बड़ी राशि खर्च होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि केंद्र ने इसके लिए राशि देने की हामी भरी है।
 

विज्ञापन
Uttarakhand High Court shifting Center will give funds for construction
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में सरकार न्यायालय के मत के साथ खड़ी है। इसी दिशा में प्रयास भी किए जा रहे हैं। गौलापार में हाईकोर्ट निर्माण में बड़ी राशि खर्च होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि केंद्र ने इसके लिए राशि देने की हामी भरी है।

विज्ञापन


यहां डीएसए मैदान में संक्षिप्त भेंट वार्ता में सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा हिमालय संरक्षण की बात की है। हमेशा ही बहुसंख्यक मंच से उत्तराखंड की बात की है। यहां के तीर्थ स्थल, अध्यात्म का पक्ष रखते हुए पर्यटन विकास की बात की है और उस दिशा में केंद्रीय स्तर पर मदद भी की जा रही है। पारंपरिक स्थानीय उत्पादों को लेकर भी वह गंभीर हैं। बेड़ू को मान्यता इसका प्रमाण है।
विज्ञापन


Nainital: रामनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला शव, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मुक्तेश्वर में पर्यटन के विकास के लिए भी मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। प्रदेश में मानसखंड मंदिर माला मिशन का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है जबकि जागेश्वर का मास्टर प्लान पूरा हो गया है और शीघ्र ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। कहा कि इससे यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा जिससे पहाड़ की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सीएम ने कहा कि वोकल फोर लोकल को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूहों को सशक्त किया जा रहा है। उनके उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग की जा रही है। स्थानीय उत्पादों में मूल्य संवर्धन किया जा रहा है। इससे काश्तकारों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा। बदहाल सड़कों से पर्यटन पर प्रतिकूल असर पर उन्होंने कहा कि इस दिशा में भी युद्ध स्तर पर कार्य हो रहे तथा योजना बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed