{"_id":"63ff79a13c5e858b100eac78","slug":"uttarakhand-high-court-rejects-bail-plea-of-eight-accused-in-uksssc-paper-leak-case-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKSSSC Paper Leak: हाईकोर्ट ने खारिज की आठ आरोपियों की जमानत याचिका, पेपर लीक को बताया समाज विरोधी कृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKSSSC Paper Leak: हाईकोर्ट ने खारिज की आठ आरोपियों की जमानत याचिका, पेपर लीक को बताया समाज विरोधी कृत्य
Wed, 01 Mar 2023 11:43 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:43 PM IST
सार
हाईकोर्ट ने इन आरोपियों, खासकर सरकारी कार्मिक द्वारा पैसे के लालच में हजारों गरीब बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने को समाज विरोधी कृत्य मानते हुए उन्हें कोई राहत नहीं दी।
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल हाईकोर्ट ने यूकेएसएसएससी के प्रश्नपत्र लीक करने के आठ आरोपियों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। इन आरोपियों की जमानत निचली अदालत से खारिज हो चुकी थी।सरकार ने इस मामले में घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ की मजबूत पैरवी के लिए हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित शर्मा को स्पेशल काउंसिल नियुक्त किया है।
विज्ञापन
UKPSC Paper Leak: संजीव चतुर्वेदी के लॉकर से मिले 22 लाख के जेवर, रिमांड पर बलिया लेकर गई थी SIT
विज्ञापन
न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार हिमांशु कांडपाल, तनुज शर्मा, विपिन विहारी, शशिकांत सिंह, ललित राज शर्मा, संदीप शर्मा, राजेश चौहान के जमानत प्रार्थनापत्र को खारिज किया है, जबकि एक आरोपी मनोज जोशी की जमानत पिछले शनिवार को खारिज हो गई थी।
विज्ञापन
जिन आरोपियों की जमानत खारिज हुई है, उनमें राजेश चौहान उस आरएमएस कंपनी का मालिक है जहां भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र छपे थे। विपिन विहारी इसी फर्म का कर्मचारी है। इनसे काफी नकदी मिली थी। शशिकांत सिंह कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाता है।
ललित राज शर्मा अवर अभियंता, हिमांशु कांडपाल रामनगर में क्लर्क, जबकि तनुज शर्मा सरकारी विद्यालय में शिक्षक है। इनके खिलाफ अभियोग संख्या 289/2022 रायपुर देहरादून थाने में यूकेएसएसएससी की ओर से मुकदमा दर्ज हुआ था और सभी आरोपी गिरफ्तार हुए थे।