फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Paper Leak: Jewellery worth Rupees 22 lakh found from Sanjeev Chaturvedi locker

UKPSC Paper Leak: संजीव चतुर्वेदी के लॉकर से मिले 22 लाख के जेवर, रिमांड पर बलिया लेकर गई थी SIT

Wed, 01 Mar 2023 09:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Mar 2023 09:10 PM IST
सार

आरोपी को उत्तर प्रदेश के बलिया में उसके घर पर ले जाया गया था। जहां पूछताछ करने के साथ ही कई साक्ष्य और जेवर बरामद करने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
UKSSSC Paper Leak: Jewellery worth Rupees 22 lakh found from Sanjeev Chaturvedi locker
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पटवारी और एई-जेई पेपर लीक प्रकरण के मास्टरमाइंड जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के बैंक लॉकर से एसआईटी ने 22 लाख रुपये की कीमत के जेवरा बरामद किए हैं। एसआईटी की टीम आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर बलिया उसके घर लेकर गई थी, जबकि उसके भांजे से भी 2.70 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


UKPSC Paper Leak: पूर्व भाजपा नेता धारीवाल के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, तीन मार्च तक पेश होने के निर्देश
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के मुताबिक, पेपर लीक प्रकरण के मास्टरमाइंड संजीव चतुर्वेदी को बीते सप्ताह दोबारा से पांच दिन के लिए कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। आरोपी को उत्तर प्रदेश के बलिया में उसके घर पर ले जाया गया था। जहां पूछताछ करने के साथ ही कई साक्ष्य और जेवर बरामद करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया, बलिया में मुख्य आरोपी संजीव चतुर्वेदी के बैंक लॉकर से करीब 22 लाख रुपये के जेवर बरामद हुए हैं, जबकि पेपर लीक प्रकरण में हाल ही में गिरफ्तार हुए 50 हजार के इनामी आरोपी संजीव चतुर्वेदी के भांजे अनुराग पांडे से 2.70 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या था मामला

जनवरी में पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने का खुलासा हुआ था। एसटीएफ ने लोक सेवा आयोग के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी, उसकी पत्नी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसआईटी गठित हुई।

एसआईटी ने एई-जेई पेपन लीक होने का भी भंडाफोड़ करते हुए दूसरे अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों प्रकरण में अब तक 24 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पटवारी पेपर लीक में 15 और एई-जेई पेपर लीक प्रकरण में नौ आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed