फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand High Court: Justice Sanjay Kumar Mishra takes oath as a High Court judge

उत्तराखंड हाईकोर्ट: न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा ने ली हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ

Mon, 11 Oct 2021 08:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Oct 2021 08:25 PM IST
सार

जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की नियुक्ति 1999 में जयपुर में अपर जिला जज के रूप में हुई थी। सात अक्तूबर 2009 को वह उड़ीसा हाईकोर्ट के जज नियुक्त हुए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand High Court: Justice Sanjay Kumar Mishra takes oath as a High Court judge
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उड़ीसा हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर आए न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को नैनीताल हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की अदालत में वरिष्ठ न्यायाधीश पद की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी ने राज्यपाल द्वारा मुख्य न्यायाधीश को शपथ के लिए अधिकृत करने संबंधी पत्र को पढ़ा। 

विज्ञापन


जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की नियुक्ति 1999 में जयपुर में अपर जिला जज के रूप में हुई थी। सात अक्तूबर 2009 को वह उड़ीसा हाईकोर्ट के जज नियुक्त हुए थे। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुंदरगढ़, विशेष न्यायाधीश सीबीआई व रजिस्ट्रार जनरल उड़ीसा हाईकोर्ट रहे। 
विज्ञापन


अधिवक्ता कोटे के तीन न्यायाधीश के पद रिक्त 
उत्तराखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश समेत न्यायाधीशों के कुल 11 पद हैं। जस्टिस मिश्रा के शपथ लेने के बाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता कोटे के तीन न्यायाधीश के पद रिक्त रहेंगे। हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज तिवारी, जस्टिस शरद शर्मा समेत आठ न्यायाधीश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
सोमवार को हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, अपर महाधिवक्ता मोहन चंद्र पांडे, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह रावत, महासचिव विकास बहुगुणा, डीआईजी नीलेश आनंद, डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी सहित अधिवक्ता उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed