गजबः यहां अंग्रेजी के गुरुजी पढ़ा रहे संस्कृत तो भौतिक वाले बांच रहे गणित
- प्रदेश में संबंधित के बजाए दूसरे विषय पढ़ा रहे 183 शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित हो चुकी है, लेकिन डेढ़ सौ से अधिक स्कूलों में संबंधित विषय के शिक्षक न होने से अंग्रेजी वाला शिक्षक संस्कृत तो संस्कृत वाला अंग्रेजी पढ़ा रहा है। कुछ अन्य विषयों का भी यही हाल है। 183 शिक्षक संबंधित विषयों के बजाए छात्र-छात्राओं को दूसरे विषय पढ़ा रहे हैं।
प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कुमाऊं मंडल में 87 और गढ़वाल मंडल में 35 सहायक अध्यापक अपने विषयों के बजाए छात्र-छात्राओं को दूसरे विषय पढ़ा रहे हैं। जबकि दोनों ही मंडलों में इस तरह के प्रवक्ताओं की संख्या 61 है। स्कूल में इन शिक्षकों से संबंधित विषयों के छात्र-छात्राएं न होने से जरूरत के हिसाब से इन शिक्षकों से बच्चों को पढ़वाया जा रहा है।
जिस विषय के शिक्षक नहीं, 183 शिक्षक उन विषयों को पढ़ा रहे
कुछ स्कूलों में भौतिक विज्ञान वाले शिक्षक गणित तो कुछ में गणित वाले भौतिक विज्ञान पढ़ा रहे हैं। ठीक इसी तरह संस्कृत वाले शिक्षक हिंदी तो हिंदी वाले संस्कृत पढ़ा रहे हैं। जबकि अन्य विषयों का भी यही हाल है। स्कूलों में जिस विषय के शिक्षक नहीं हैं, 183 शिक्षक उन विषयों को पढ़ा रहे हैं।
स्कूलों में संबंधित विषय के छात्रों की संख्या शून्य होने एवं कुछ स्कूलों में असंगत विषयों के शिक्षकों की तैनाती से यह स्थिति बनी है। शिक्षकों को संबंधित विषय के बजाए दूसरे विषयों को पढ़ाना पढ़ रहा है। विभाग को इन शिक्षकों के समायोजन की मंजूरी मिल चुकी है। शीघ्र ही इन शिक्षकों को जिन विषयों के छात्र हैं, लेकिन शिक्षक नहीं हैं, उन स्कूलों में भेजा जाएगा। - आरके कुंवर शिक्षा निदेशक