{"_id":"5f10886a8ebc3e63b376714e","slug":"uttarakhand-harish-rawat-on-hunger-strike-and-blame-on-bjp-to-do-work-with-partiality","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: हरीश ने की भूख हड़ताल, प्रीतम धरने पर बैठे, भाजपा पर लगाया बदले की भावना से काम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: हरीश ने की भूख हड़ताल, प्रीतम धरने पर बैठे, भाजपा पर लगाया बदले की भावना से काम करने का आरोप
Thu, 16 Jul 2020 10:35 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:35 PM IST
सार
- भाजपा सरकार पर बदले की भावना से कार्य करने का लगाया आरोप
- इंदिरा गांधी ट्रस्ट, राजीव गांधी फाउंडेशन आदि पर कार्रवाई से नाराज
- सेवा दल ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने और मौन रखने की घोषणा की
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेताओं से जुड़े ट्रस्टों पर कार्रवाई के खिलाफ बृहस्पतिवार को कांग्रेस की नराजगी खुलकर सामने आ गई। लोकतंत्र बचाने की अपील करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत अपने राजपुर रोड स्थित आवास पर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र की कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए कांग्रेस भवन में सेवा दल संग धरना दिया।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार एक के बाद एक चुनी हुईं सरकारों को अपदस्थ करने की कोशिश में है। विपक्षी पार्टी को हर जगह निशाना बनाया जा रहा है। यह लोकतंत्र की मूल भावना पर चोट है। रावत ने इसी के साथ इंदिरा गांधी, राजीव फाउंडेशन आदि के खिलाफ कार्रवाई का भी विरोध किया और कहा कि कांग्रेस यह बिल्कुल सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस मुख्यालय में दिए गए धरने में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस राज्यव्यापी प्रदर्शन के जरिये इसका विरोध करेगी। केंद्र सरकार बदले की भावना के तहत इंदिरा गांधी ट्रस्ट, राजीव गांधी फाउंडेशन आदि के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि सेवादल पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगा और 24 घंटे का मौन उपवास रखेगा। संचालन कांग्रेस महिला सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, सेवादल उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, ताहिर अली, विशेष आमंत्रित सदस्य सुभाष चौधरी सहित अन्य कई लोग शामिल रहे।