{"_id":"5f6ce3d8f047e1063506fc45","slug":"uttarakhand-gst-reduction-44-percent-during-coronavirus-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड को आर्थिक रूप से लगा बड़ा झटका, जीएसटी में 44 प्रतिशत की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड को आर्थिक रूप से लगा बड़ा झटका, जीएसटी में 44 प्रतिशत की कमी
Thu, 24 Sep 2020 11:53 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:53 PM IST
सार
- विगत वर्ष की तुलना में अप्रैल से अगस्त माह में एक हजार करोड़ कम हुआ जीएसटी
- नॉन जीएसटी में लगभग 22 प्रतिशत टैक्स कलेक्शन में आई कमी
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड महामारी के कारण सरकार को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है। पिछले वर्ष की तुलना में अप्रैल से अगस्त माह तक जीएसटी से 44 प्रतिशत राजस्व कम मिला है। इसी तरह नॉन जीएसटी से प्राप्त होने वाले राजस्व में भी 22 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन
कोरोना के चलते लॉक डाउन में पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहने के कारण जहां पर्यटन कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, प्रदेश सरकार को जीएसटी घटने से झटका लगा है। पर्यटन उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। कोविड महामारी के कारण सबसे ज्यादा मार पर्यटन सेक्टर पर पड़ी है।
विज्ञापन
विगत वित्तीय वर्ष 2019-20 में अप्रैल से अगस्त माह में लगभग 2292 करोड़ का जीएसटी मिला था। इसी अवधि में इस बार 1291 करोड़ की जीएसटी वसूली हुई है। बीते वर्ष की तुलना में एक हजार करोड़ का जीएसटी कम मिला है।
विज्ञापन
नॉन जीएसटी के रूप में डीजल, पेट्रोल, नेचुरल ऑयल, आबकारी पर मिलने वाले टैक्स में भी 22 प्रतिशत की कमी आई है। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक का कहना है कि वैश्विक कोविड महामारी से हर क्षेत्र में प्रभाव पड़ा है। अब अनलॉक के बाद स्थिति सामान्य हो रही है। पर्यटन व अन्य कारोबार शुरू होने से जीएसटी में भी सुधार आएगा।