फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   King Cobra 10 foot spotted near homes in jollygrant for three days rescued and released into forest

जौलीग्रांट: तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था 10 फीट लंबा किंग कोबरा, पकड़कर जंगल में छोड़ा गया

Sat, 10 Oct 2026 07:53 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट Published by: Renu Saklani Updated Sat, 10 Oct 2026 07:53 PM IST
सार

डोईवाला क्षेत्र के बुल्लावाला में घरों के आसपास तीन दिन से घूम रहे करीब 10 फीट लंबे किंग कोबरा से लोगों में चिंता बनी हुई थी। सूचना मिलने पर सर्प मित्र भारत भूषण पेले मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन
King Cobra 10 foot spotted near homes in jollygrant for three days rescued and released into forest
दस फीट लंबा किंग कोबरा पकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डोईवाला क्षेत्र के बुल्लावाला में घरों के आसपास तीन दिनों से घूम रहे करीब दस फीट लंबे किंग कोबरा को सर्प मित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। सांप के लगातार घरों के आसपास दिखाई देने से लोगों की चिंता बनी हुई थी।

विज्ञापन

सर्प मित्र भारत भूषण पेले ने बताया  कि बुल्लावाला निवासी मंगल सिंह रौथाण और अन्य लोगों के घरों के आसपास पिछले तीन दिनों से एक किंग कोबरा घूम रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सावधानीपूर्वक किंग कोबरा को पकड़ा और सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन

तीन दिनों से घरों के आसपास सांप की मौजूदगी के चलते क्षेत्र में सतर्कता बनी हुई थी। सूचना मिलने पर सर्प मित्र के मौके पर पहुंचने और किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ने से लोगों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...UK Top News:  केदारनाथ यात्रा तीन घंटे रोकी, हेमकुंड साहिब के कपाट बंद, हरिद्वार में जाम, हरीश रावत की दो टूक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed