फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand govt to launch intergrated portal for film-makers and investors Read more Updates in hindi

International Film Festival: उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग और निवेश के लिए बनेगा एकीकृत पोर्टल, जानें तैयारी

Thu, 24 Nov 2022 02:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Nov 2022 02:43 PM IST
सार

विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में विदेशी फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए नीतिगत समाधान किए जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म अवस्थापना, प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क नीति और सर्विस सेक्टर नीति में फिल्म से जुड़े विभिन्न उद्योगों को सहायता और प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand govt to launch intergrated portal for film-makers and investors Read more Updates in hindi
मीटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा में आयोजित 53वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में इन्वेस्ट इंडिया के अधिकारियों के साथ फिल्म निवेश को लेकर आयोजित बैठक में विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने कहा कि उत्तराखंड ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में अग्रणी राज्य है। फिल्म शूटिंग की अनुमतियां भी इनवेस्ट उत्तराखंड के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दी जा रही हैं।

विज्ञापन


विशेष प्रमुख सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में विदेशी फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए नीतिगत समाधान किए जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म अवस्थापना, प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क नीति और सर्विस सेक्टर नीति में फिल्म से जुड़े विभिन्न उद्योगों को सहायता और प्रोत्साहन मिलेगा। यह नीतियां शीघ्र लागू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लक्ष्य है कि उत्तराखंड में फिल्म उद्योग राज्य में पर्यटन और रोजगार का साधन बने।
विज्ञापन


बैठक में इनवेस्ट इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही सभी राज्यों के लिए फिल्म शूटिंग, फिल्म निवेश और फिल्म संबंधी अन्य कार्यों के लिए एकीकृत पोर्टल बनेगा। सभी राज्यों के फिल्म पोर्टल इससे जुड़ेंगे। भारत सरकार ने फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अब केंद्रीय फिल्म फैसिलिटेशन ऑफिस (एफएफओ) का कार्य इनवेस्ट इंडिया को दे दिया है। बैठक में इनवेस्ट इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट प्रेरणा सोनी और अन्य राज्यों के फिल्म नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रूस के फिल्म निर्माताओं के साथ मुलाकात
उपनिदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय ने रूस के फिल्म निर्माताओं के दल से मुलाकात की और उन्हें उत्तराखंड की नीतियों और शूटिंग लोकेशन की जानकारी दी। रूस के फिल्म निर्माताओं ने शीघ्र राज्य भ्रमण करने की इच्छा भी जताई। कुछ निर्माताओं ने औली के स्कीइंग स्लोप में भी रुचि दिखाई। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि केंद्र सरकार के फिल्म फैसिलिटेशन ऑफिस के माध्यम से विदेशी फिल्म निर्माता शूटिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैठक में रशियन कंटेंट वर्ल्डवाइड और फिल्म्स इन मॉस्को से जुड़े निर्माता शामिल रहे। 

ये भी पढ़ें...मासूम को मार डाला: कलेजे के टुकड़े की मौत से बिखर गया परिवार, बिलख रही मां, दादी की तड़प बयां कर रहे ये शब्द

उत्तराखंड के विकास में प्रवासियों की अहम भूमिका : अभिनव 
गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रवासी उत्तराखंडवासियों ने विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभी प्रवासियों की उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखंड को 2025 तक देश का आदर्श राज्य बनाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड @ 25 के तहत हर वर्ग से भागीदारी का अनुरोध किया है। इस अवसर पर गढ़वाली कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष केएल. कोटनाला, पूर्व अध्यक्ष आरडी. पालीवाल, सचिव यशपाल सिंह नेगी, द्वारिका प्रसाद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed