Uttarakhand CM: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
भाजपा की विधानमंडल दल की बैठक बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरे का नाम तय किया गया। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। तीरथ सिंह रावत गढ़वाल के सांसद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इनका नाम प्रस्तावित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
तीरथ सिंह रावत ने ली शपथ
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने बुधवार शाम चार बजे शपथ ग्रहण कर ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई।Dehradun: Tirath Singh Rawat takes oath as Chief Minister of Uttarakhand pic.twitter.com/Y9U7ZAQiHl
— ANI (@ANI) March 10, 2021
कुछ ही देर में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत राजभवन पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।Dehradun: Tirath Singh Rawat to take oath as Chief Minister of Uttarakhand, shortly pic.twitter.com/CFhafSUtjf
— ANI (@ANI) March 10, 2021
पत्नी ने भेंट किया गुलाब का फूल
राज्य के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के घर पहुंचने पर उनकी पत्नी रश्मि त्यागी रावत ने उन्हें गुलाब का फूल भी भेंट किया।रश्मि त्यागी रावत ने तीरथ सिंह रावत की आरती उतारी
देहरादून से लेकर पौड़ी तक जश्न का माहौल
तीरथ सिंह रावत के राज्य के दसवें मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद देहरादून से लेकर पौड़ी तक जश्न का माहौल दिखा।राज्यपाल बेबीरानी मौर्य से मिले तीरथ सिंह रावत
तीरथ सिंह रावत राज्यपाल बेबीरानी मौर्य से मिले और उन्होंने राज्यपाल को नए मंत्रिमंडल का प्रस्ताव सौंप दिया।Uttarakhand: BJP leader Tirath Singh Rawat meets Governor Baby Rani Maurya in Dehradun.
— ANI (@ANI) March 10, 2021
He will take oath as the chief minister later today. https://t.co/sjdVidD3DM pic.twitter.com/ZXQ5g6rqpD
प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई बैठक
भाजपा की विधानमंडल दल की बैठक बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए तीरथ सिंह रावत का नाम तय किया गया।
मैंने कभी भी यहां पहुंचने की कल्पना नहीं की
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मुझ पर भरोसा करने के लिए लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी चीफ का धन्यवाद करता हूं। मैं पार्टी का ऐसा कार्यकर्ता हूं जो एक छोटे गांव से आता है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं यहां पहुंचूंगा। मैं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा।I thank PM, HM & party chief who trusted me, a mere party worker who comes from a small village. I'd never imagined that I'd reach here. We'll make all efforts to meet people's expectations & take forward work done in last 4 yrs: Newly appointed Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat pic.twitter.com/kxdRtYtfpN
— ANI (@ANI) March 10, 2021