{"_id":"05e3d3b5a1fd3029e0801b7f10c98a41","slug":"uttarakhand-governor-qureshi-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने पूरे नहीं होने दिए ख्वाब: राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने पूरे नहीं होने दिए ख्वाब: राज्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 02 Jan 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले उत्तराखंड के राज्यपाल अजीज कुरैशी ने जाते-जाते एक बार फिर बयान देकर सरकार को मुश्किल में डाल दिया है।
विज्ञापन
प्रेमनगर आश्रम में आयोजित महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज के जन्मोत्सव में राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लिए उन्होंने कई सपने संजोए थे। लेकिन सरकार ने उनके सपने पूरे नहीं होने दिए।
विज्ञापन
पूरे होंगे सपने
प्रदेश के चारधामों के विकास को भी उन्होंने अपने सपनों से जोड़ा। कहा कि उम्मीद कभी नहीं मरती। भले ही वह अब उत्तराखंड से जा रहे हैं लेकिन प्रदेश के लिए जो सपने उन्होंने संजोए थे वह जरूर पूरे होंगे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ उन्होंने उत्तराखंड के कार्यकाल को बेहतरीन बताते हुए हमेशा याद रहने की बात भी कही।
मीडिया को कोसा
राज्यपाल ने मीडिया को भी कोसा। कहा कि उनके किसी मजहब के विरोधी होने या दूसरे संप्रदाय की वकालत करने की छवि पेश करने के लिए मीडिया पूरी तरह जिम्मेदार है। जबकि वह न तो किसी मजहब के विरोधी हैं और न उन्होंने कभी किसी संप्रदाय की वकालत की है।