'उत्तराखंड गवर्नर को प्रदेश की नहीं, कुर्सी की चिंता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्यपाल को प्रदेश की नहीं बल्कि अपनी कुर्सी की ज्यादा चिंता है।
गृह मंत्रालय ने इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा, बावजूद इसके कुरैशी सुप्रीम कोर्ट चले गए। उन्हें अपनी कुर्सी को लेकर कहीं न कहीं भय है।
रावत यहां रामपुर-दिल्ली हाईवे स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. कुरैशी को प्रदेश हित में सोचना चाहिए। डेढ़ वर्ष पूर्व केदारनाथ में भयंकर दैवीय आपदा आई।
इस मानसून में भी पहाड़ों पर भूस्खलन से लोग बेघर हुए। पहाड़ों में राशन नहीं पहुंच रहा है। लोग भूखे हैं और राज्य सरकार सोई हुई है।
रावत ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था हाशिए पर चली गई है। अपराध बढ़ गया है, आए दिन चोरी, लूट, डकैती हो रही हैं। भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं रह गई है।
रावत ने कहा कि राज्य सरकार को जगाने और मिशन 2017 की तैयारी को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक यहां हो रही है। बैठक में तात्कालिक मुद्दा आपदा रहेगा।
इसके अलावा राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में पार्टी सड़क से लेकर सदन तक किस प्रकार से आंदोलन करेगी, इसकी रूपरेखा तय होगी।
रावत ने खूब दिए गोलमोल जवाब
तीरथ सिंह रावत से जब पूछा कि ऊधमसिंह नगर जिले में पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा और विधायकों पर कांग्रेस प्रत्याशी की मदद का आरोप है।
यही आरोप कालाढूंगी और भीमताल विधायक पर है। गोलमोल जवाब देते हुए रावत ने कहा कि वह जांच करा रहे हैं, जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
इस मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, महामंत्री भारत भूषण चुघ, अमित नारंग, हरीश जल्होत्रा, विकास शर्मा, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।
जिला प्रभारी का किया स्वागत
पार्टी की तरफ से ऊधमसिंह नगर के जिला प्रभारी मदन कौशिक का महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने तिलक लगा करके स्वागत किया।
कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से मिशन 2017 की तैयारी में जुट जाएं। इस मौके पर शिव अरोरा, जिला कार्यालय प्रभारी विजय फुटेला, विकास शर्मा, श्वेता मिश्रा, फरजाना बेगम आदि मौजूद रहीं।
चौराहों को सजाया गया होर्डिंग्स और झंडों से
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों के सिलसिले में कार्यकर्ताओं ने चौराहों और मुख्य मार्गों को होर्डिंग्स, बैनर व झंडों से पाट दिया है।
जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ ने बताया कि तीनपानी से इंदिरा चौक होते हुए रेलवे स्टेशन तक, सिडकुल से आयोजन स्थल तक और तीनपानी से किच्छा बाईपास होते हुए मुखर्जी चौक तक झंडे, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स आदि लगाए गए हैं।
नोट फोटो संख्या 23 आरडीपी 11 पी। रुद्रपुर झंडों से सजाए गए चौराहे, 10 पी-पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावत व अन्य, 13 पी-रुद्रपुर जिला प्रभारी का स्वागत करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्रियां।