फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand governmet sent notice for roorkee mayor

रुड़की मेयर को कारण बताओ नोटिस, जानें पूरा मामला

Sat, 11 Nov 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Nov 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand governmet sent notice for  roorkee mayor

नगर निकायों के चेयरमैन और मेयरों के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर शासन का रुख सख्त होता जा रहा है। पिथौरागढ़ और सुल्तानपुर पट्टी के चेयरमैनों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब रुड़की नगर निगम के मेयर यशपाल राणा पर शासन ने आंखें तरेर ली हैं।

विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक प्रदीप बत्रा की शिकायत पर शासन ने मेयर का जवाब तलब किया है। बीटी गंज में संपत्ति खरीद से संबंधित मामले में अनियमितता की शिकायत पर मेयर से 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


बत्रा की शिकायत पर हरिद्वार के डीएम ने जांच कराई थी। इस जांच में प्रथम दृष्टया मेयर को अनियमितता का दोषी माना गया है। शहरी विकास सचिव राधिका झा ने शुक्रवार को मेयर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बीटी गंज रुड़की में 252 वर्ग मीटर यानी 2718 वर्ग फीट की जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर मेयर की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि नगर निगम की जमीन का स्वरूप परिवर्तन या फिर लीज का नवीनीकरण या अन्य व्यक्ति को लीज हस्तांतरित करने का अधिकार राज्य सरकार को है। इसके बावजूद संबंधित संपत्ति मेयर और उनके तीन सहयोगियों के नाम हस्तांतरित की गई है, जो कि गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed