{"_id":"5cded816bdec220752495a6b","slug":"uttarakhand-government-will-save-the-manuscript-of-shri-badrinath-arti","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री बदरीनाथ आरती की पांडुलिपी संजोएगी उत्तराखंड सरकार : मुख्यमंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री बदरीनाथ आरती की पांडुलिपी संजोएगी उत्तराखंड सरकार : मुख्यमंत्री
Sat, 18 May 2019 07:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 18 May 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री बदरीनाथ जी की आरती की पांडुलिपी धन सिंह बर्तवाल ने लिखी है, इसकी पुष्टि कार्बन डेटिंग से हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर बर्तवाल के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांडुलिपि की कार्बन डेटिंग होने से यह स्पष्ट हो गया है कि श्री बदरीनाथ जी की आरती स्व. धन सिंह बर्तवाल ने लिखी है। इस पांडुलिपि को संजोकर रखा जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्तवाल जी के परिजनों ने इतनी पुरातन संपदा को संजोकर रखा, यह दूरदर्शिता का परिचायक है। धन सिंह बर्तवाल के परपोते महेंद्र बर्तवाल ने बताया कि उनके गांव स्युपुरी सतेरा में उनके घर में पांडुलिपि एक रिंगाल की कंडी में मिली। जिसमें सन 1881 (10 गते माघ संवत् 1938) में उनके परदादा ने लिखी। इस पांडुलिपि में श्री बदरीनाथ जी की आरती के 11 पद हैं। यूसैक के निदेशक एमपीएस बिष्ट ने कहा कि पांडुलिपि की कार्बन डेटिंग कराई गई है।
विज्ञापन