फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government will provide jobs to 75 thousands youth.

खुशखबरी: नए साल में उत्तराखंड के 75 हजार युवाओं को रोजगार

Fri, 01 Jan 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Jan 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand government will provide jobs to 75 thousands youth.

उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2016 में 75 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा है। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर जारी किए गए शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि असफलता के डर से ऊंची विकास दर के लक्ष्य को नहीं छोड़ा जा सकता है। युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार का दायित्व भी है और कोशिश भी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मुताबिक इस लक्ष्य को पाने के लिए 2016 में अधिकतम नीतिगत फैसले रोजगार के दृष्टिकोण से लिए जाने का फैसला भी किया गया है। 2017 तक पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड को सर्वाधिक पसंद किया जाने वाला राज्य बनाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


जनोन्मुखी पर्यटन रोडमैप पर काम शुरू कर दिया गया है। संस्कृति, शिल्प को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। वर्ष 2016 से सड़क में सुरंगों का भी प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर को मिलेगी 22 घंटे बिजली, और भी योजनाएं

uttarakhand government will provide jobs to 75 thousands youth.

दो हजार से अधिक लघु जलाशयों का निर्माण वर्ष 2016-17 का लक्ष्य है। पेयजल उपलब्धता बढ़ाई जाएगी और उद्योगों को 24 घंटे और सामान्य उपभोक्ताओं को 22 घंटा बिजली हर हाल में दी जाएगी। स्मार्ट टाउन और गांवों पर भी वर्ष 2016 में कार्य शुरू किया जाएगा।

प्रदेश की प्रतिवर्ष आय भी तेजी से बढ़ रही है। 2015 में कृषि विकास दर 4.76 प्रतिशत है। रोजगार सृजन में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विकास योजनाओं पर अभी तक 5445 करोड़ रुपये खर्च हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1000 करोड़ रुपये अधिक है। राजस्व के लिए 7125 करोड़ रुपये जुटा लिए गए हैं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुपालन की स्थिति भी बहुत अच्छी है। बदले हुए राजनीतिक परिवेश में छोटे राज्यों और खासकर हिमालयी राज्यों के लिए आर्थिक संसाधनों की चुनौती पैदा हुई है।

सात प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि प्राप्त करने का लक्ष्य

uttarakhand government will provide jobs to 75 thousands youth.

उत्तराखंड के लिए और अधिक आर्थिक संसाधन जुटाना वर्ष 2016 में सबसे बड़ी चुनौती है। खेती, बागवानी और पशुधन विकास के क्षेत्र में विकास दर में सात प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि प्राप्त करनी है।

शिक्षा उन्नयन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, शिल्प, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक उन्नयन वर्ष 2016 के लिए घोषित बड़े चुनौतीपूर्ण लक्ष्य हैं। कुछ संगठन गांव के विकास की बात कर रहे हैं। सरकार सात साल में पलायन को उलटने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed