फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government will make MoU with institutions in condition of job to 50 percent trained youth

Skill Development: 50 प्रतिशत प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी की शर्त पर ही संस्थाओं से एमओयू करेगी सरकार

Wed, 10 Aug 2022 02:07 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Aug 2022 02:07 AM IST
सार

प्रदेश में कौशल विकास के प्रशिक्षण के बाद संस्थाएं युवाओं को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराती हैं, लेकिन उनकी ओर से संबंधित युवाओं को नौकरी की गारंटी नहीं दी जाती।

विज्ञापन
Uttarakhand Government will make MoU with institutions in condition of job to 50 percent trained youth
एमओयू - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में कौशल विकास का प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं को अब 50 प्रतिशत प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी की गारंटी देनी होगी, तभी सरकार उनसे एमओयू करेगी। कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के मुताबिक इस साल पांच हजार से अधिक युवाओं को स्किल डेवलेपमेंट की ट्रेनिंग दी जानी है। अधिकारियों को निर्देश गए हैं कि प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं से नौकरी की शर्त पर ही एमओयू किया जाए।

विज्ञापन


प्रदेश में कौशल विकास का प्रशिक्षण देने वाली विभिन्न संस्थाएं 80 से 90 क्षेत्रों में 500 से अधिक कोर्स का प्रशिक्षण देती हैं। कौशल विकास के प्रशिक्षण के बाद संस्थाएं युवाओं को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराती हैं, लेकिन उनकी ओर से संबंधित युवाओं को नौकरी की गारंटी नहीं दी जाती।
विज्ञापन


युवा प्रमाणपत्र लेने के बाद नौकरी की तलाश में इधर से उधर भटकते रहते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्किल डेवलपमेंट का काम करने वाली संस्थाओं के साथ इस शर्त को जोड़ा जा रहा है कि उन्हें प्रशिक्षण लेने वाले आधे युवाओं को नौकरी की गारंटी देनी होगी। वहीं, मंत्री ने बताया कि 23 अगस्त को होटल इंडस्ट्री के साथ सरकार एमओयू करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई के टॉप 25 बच्चों को सरकार कराएगी भ्रमण 

प्रदेश के आईटीआई के टॉप 25 बच्चों को सरकार विभिन्न राज्यों का भ्रमण कराएगी ताकि आईटीआई के मेधावी छात्र उन राज्यों में जाकर अनुभव साझा कर सकें। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 2025 तक कितने बेरोजगारों को रोजगार मिला इस पर फोकस करें।

बंद आईटीआई फिर होगी शुरू 

प्रदेश में 154 में से 55 आईटीआई अच्छी तरह से चल रही हैं। मंत्री ने इन्हें और बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए। कौशल विकास मंत्री ने कहा कि जिस आईटीआई में बच्चे कम हैं या वह बंद है उन्हें सेटेलाइट सेंटर के रूप में तीन दिन ऑनलाइन और तीन दिन ऑफलाइन माध्यम से चलाया जाएगा। बैठक में सचिव विजय कुमार यादव, निदेशक विनोद गोस्वामी, उप निदेशक चंद्रकांता, संयुक्त निदेशक जेएम नेगी, अनिल कुमार त्रिपाठी, अनिल गुसांई, मयंक अग्रवाल, पंकज कुमार, संजीव कुमार, राजेंद्र वल्दिया आदि मौजूद रहे।    

चीफ इंजीनियर देंगे हर सप्ताह आईटीआई में गेस्ट लेक्चर  

प्रदेश की चीनी मीलों के चीफ इंजीनियर अब हर सप्ताह आईटीआई में जाकर छात्र-छात्राओं को लेक्चर देंगे। जबकि आईटीआई के छात्र चीनी मिलों में अप्रैंटिस करेंगे। इसके लिए आईटीआई छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed