{"_id":"59764ada4f1c1b814b8b45a7","slug":"uttarakhand-government-will-honor-ekta-and-manasi-for-wwc-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"WWC2017: एकता बिष्ट और मानसी जोशी को सम्मानित करेगी उत्तराखंड सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
WWC2017: एकता बिष्ट और मानसी जोशी को सम्मानित करेगी उत्तराखंड सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
महिला विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम की अहम सदस्य रही उत्तराखंड की एकता बिष्ट और मानसी जोशी का सरकार विशेष सम्मान करेगी। हालांकि सरकार की ओर से किसी तरह के पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
महिला विश्व कप क्रिकेट टीम में शामिल एकता बिष्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके थे। शुरुआती मैचों में एकता का प्रदर्शन शानदार रहा।
विज्ञापन
हालांकि बाद के मुकाबलों में उनकी जगह राजेश्वरी गायकवाड़ को बतौर स्पिनर शामिल किया गया। वहीं मानसी जोशी ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। बाद में उनकी जगह मध्यम तेज गति की गेंदबाज शिखा पांडे को मौका दिया गया।
विज्ञापन
खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि बेटियों ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। लौटने पर राज्य सरकार दोनों का सम्मान करेगी। हालांकि नगद पुरस्कार या सम्मान को लेकर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।