फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government will give pension to Acid Attack survivor First time in india

तेजाब पीड़ित महिलाओं को हर महीने पेंशन देगी उत्तराखंड सरकार, ऐसा करने वाला बनेगा पहला राज्य

Mon, 13 Jan 2020 05:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jan 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Government will give pension to Acid Attack survivor First time in india
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य - फोटो : फाइल फोटो

तेजाब पीड़ितों को पेंशन देने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक वर्तमान में कहीं भी तेजाब पीड़ितों को पेंशन की व्यवस्था नहीं है। महिला सशक्तिकरण विभाग ने हर महीने सात से दस हजार रुपये पेंशन का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को आगामी कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। 

विज्ञापन


मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि उत्तराखंड की एसिड अटैक पीड़ित महिलाएं कुछ समय पहले उनसे मिली थीं। इन महिलाओं का कहना था कि उनका सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। तेजाब हमले के बाद से सरकारी और निजी किसी भी क्षेत्र में उन्हें नौकरी देने से लोग डर रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।

विज्ञापन

प्रदेश में हैं 11 महिलाएं

सरकार कोई ऐसी व्यवस्था करे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं की इस समस्या को देखते हुए इनको पेंशन देने की योजना बनाई जा रही है। वर्तमान में राज्य में इस तरह की 11 महिलाएं हैं। प्रत्येक पीड़ित महिला को सात से दस हजार रुपये तक हर माह पेंशन देने का प्रस्ताव है। पेंशन दिए जाने से ऐसी महिलाओं को काफी हद तक मदद मिलेगी। 

कैबिनेट में इसे मंजूरी के बाद ही इस पर अमल हो पाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसी भी प्रदेश में तेजाब पीड़ितों को पेंशन नहीं दी जा रही है। उत्तराखंड में यदि इसे कैबिनेट की मंजूरी मिली तो उत्तराखंड तेजाब पीड़ितों को पेंशन देने वाला देश का पहला राज्य होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed