फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government was trying to harass victims

आपदाः पीड़ितों को परेशान कर रही बहुगुणा सरकार

Thu, 02 Jan 2014 09:44 AM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी / अगस्त्यमुनि
अमर उजाला, उत्तरकाशी / अगस्त्यमुनि Updated Thu, 02 Jan 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand government was trying to harass victims

विस्थापन और पुनर्वास के लिए सरकार को जगाने के लिए आपदा प्रभावितों ने अनोखा तरीका अपनाया। क्षेत्र के आपदा पीड़ितों ने साल की अंतिम रात खेल मैदान में टेंटों में गुजारी।

विज्ञापन


आपदा को बीते छह माह
केदारघाटी विस्थापन एवं पुनर्वास संघर्ष समिति के बैनर तले अगस्त्यमुनि खेल मैदान में आपदा पीड़ित एकत्रित हुए। टेंट लगाकर वहां रात गुजारी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपदा को छह माह हो गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, 2014 की शुरुआत में ही 'बरसे' शुभ संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष अजेंद्र ने आरोप लगाया कि सरकार आपदा पीड़ितों की नहीं सुन रही है। उल्टे उनको परेशान करने के लिए शरारती तत्वों का इस्तेमाल कर रही है।

विस्थापन और पुनर्वास के नाम पर केवल बयानबाजी हो रही है। यदि अब तक सरकार पीड़ितों को एकमुश्त आर्थिक मदद दे देती, वह अपने स्तर से आशियाने बना सकते थे। सरकार की बेरुखी के कारण लोगों को साल की विदाई और नए साल का स्वागत टेंटों में रहकर करना पड़ रहा है।

पढ़ें, मोदी के गुजरात को पछाड़ देगा उत्तराखंड का यह गांव

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, डॉ. योगंबर नेगी, विश्वनाथ, महिपाल बड़वाल, महिपाल रावत, मनोज रावत, मनोज नेगी आदि शामिल थे। इस अवसर पर केदारनाथ आपदा पर लिखी गई पुस्तक दस्तक भी जारी की गई।

सरकार आपदा पीड़ितों की नहीं सुन रही

स्थानीय गायक धर्मदास ने आपदा पर लिखे स्वचरित गीत सुनाए। इस मौके पर कुछ लोगों ने आपदा पीड़ितों के कार्यक्रम में हुड़दंग मचाया। इस पर पुलिस अधीक्षक बीजे सिंह ने कहा कि संबंधित चौकी प्रभारी घटना की पूरी जानकारी ली जाएगी।

जून माह की आपदा में नौलुणा झूला पुल तथा हाईवे ध्वस्त होने से करीब 65 लाख की फसल खेतों में ही सड़ने की बर्बादी देख चुके स्याबा, सालू आदि गांव के लोग इस वर्ष भी स्थिति में कोई सुधार न देख परेशान हैं।

पुल का प्रस्ताव सर्वेक्षण से आगे नहीं बढ़ा
अभी तक इन गांवों को जोड़ने के लिए पुल का प्रस्ताव सर्वेक्षण से आगे नहीं बढ़ पाया है और ग्रामीण सौम्य काशी रोटरी क्लब के सहयोग से बनी ट्राली के सहारे और गाड़-गदेरे पार कर रहे हैं।

पढ़ें, अगर पानी-बिजली का बिल आए तो जमा न करें!

स्याबा गांव के 125 से अधिक परिवारों की आजीविका सब्जी, ककड़ी, आलू आदि नकदी फसलों पर टिकी है। इस वर्ष जून की आपदा में ग्रामीणों की 3.298 हेक्टेयर खेती की जमीन मय फसल तबाह हो गई, जो फसल बची भी वह नौलुणा पुल और गंगोत्री हाईवे का बड़ा हिस्सा ध्वस्त होने के कारण बाजार तक नहीं पहुंच सकी।

ट्राली ही आवाजाही का इकलौता साधन

स्थिति यह है कि नौलुणा पुल पार करने के लिए ट्राली ही आवाजाही का इकलौता साधन है, लेकिन यह जोखिम भरा होने के कारण ग्रामीण आठ किमी जंगलों का रास्ता तय कर मनेरी पहुंचने को मजबूर हैं।

इस रास्ते पर भी आंद्रीगाड पर पुल न होने से ठंडे पानी में घुसकर नदी पार करनी पड़ रही है। सौरा गाड पार करने में भी यही दिक्कत है। इन रास्तों से खच्चर का ढुलान भाड़ा 500 रुपए देकर जरूरत का सामान गांव पहुंचाना पड़ रहा है।

निगम ने काटी आपदा पीड़ितों की बिजली
एक तरफ सरकार जहां आपदा पीड़ितों के बिजली बिल माफ करने की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर जल विद्युत निगम की मनेरी कालोनी में रह रहे डिडसारी गांव के 12 प्रभावित परिवारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।


चार दिनों से अंधेरे में रह रहे प्रभावितों ने डीएम से बिजली सुविधा बहाल के लिए गुहार लगाई है। बीते साल 17 जून को भागीरथी में आई बाढ़ से डिडसारी गांव में कई घर बाढ़ की भेंट चढ़ गए थे, जबकि कई घर कटाव की वजह से खतरे की जद में आ गए थे।

रिफ्यूजियों की तरह रहने को मजबूर
प्रशासन ने बेघर हुए परिवारों को मनेरी स्थित जल विद्युत निगम की कॉलोनी में शिफ्ट किया। अभी तक सिर छिपाने के लिए छत का इंतजाम नहीं होने से ये प्रभावित अब भी कॉलोनी में ही रिफ्यूजियों की तरह रहने को मजबूर हैं।

पढ़ें, सावधान आपदा के निशाने पर है एक और धाम

जिलाधिकारी श्रीधर बाबू अद्दांकी से गुहार लगाने पहुंचे प्रभावित बृजलाल, केदार सिंह, सुरेश, दिनेश आदि ने बताया कि डीएम ने बिजली जोड़ने का आश्वासन तो दिया, लेकिन निगम के अधिकारी बिजली जोड़ने से इंकार कर रहे हैं।

इस संबंध में निगम के डीजीएम जेबी सिंह ने कहा कि फिलहाल मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। यदि वे वास्तव में आपदा पीड़ित परिवार हैं तो उनकी बिजली जोड़ दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed