फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government transfer IAS officers

गढ़वाल कमिश्नर व दो जिलाधिकारी बदले

Mon, 24 Feb 2014 07:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Feb 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand government transfer IAS officers

उत्तराखंड शासन ने सोमवार को नौकरशाही में लंबा चौड़ा फेरबदल किया। चंद्र सिंह नपलच्याल गढ़वाल के नए कमिश्नर होंगे। डी.सेंथिल पांडियन को हरिद्वार व हरीश चंद्र सेमवाल को पिथौरागढ़ का डीएम बनाया गया है।

विज्ञापन


भारी फेरबदल
हालांकि सेमवाल केखिलाफ अभी रुद्रपुर जमीन घोटाले की जांच लंबित है। लेकिन सरकार ने उन्हें डीएम बना दिया। उधर, आईएएस अफसर रविनाथ रामन को नया सूचना महानिदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन


शासन में सचिवालय प्रशासन विभाग के सचिव चंद्र सिंह नपलच्याल गढ़वाल के नए कमिश्नर होंगे। यहां पर तैनात डीएस गर्ब्याल को शासन में सचिव के पद पर नियुक्त करते हुए राज्य संपत्ति, शहरी विकास व आवास विभाग दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन में ही तैनात अपर सचिव रविनाथ रामन को सूचना महानिदेशक व अपर सचिव सूचना की जिम्मेदारी दी है। उधर, शासन में ही अपर सचिव हेल्थ डी.सेंथिल पांडियन को हरिद्वार केजिलाधिकारी के पद पर भेजा है। पांडियन पिछली भाजपा सरकार में भी हरिद्वार के डीएम रह चुके हैं।

हरिद्वार की डीएम बदलीं
अभी तक हरिद्वार की डीएम रही निधि पांडे को राज्यपाल का अपर सचिव बनाए जाने के साथ ही शासन में हेल्थ विभाग की अपर सचिव व एनआरएचएम की निदेशक केपद पर नियुक्त किया है।


शासन में तैनात अपर सचिव हरीश चंद्र सेमवाल को पिथौरागढ़ का डीएम बनाकर भेजा है। सेमवाल के खिलाफ रुद्रपुर भूमि घोटाले में विस्तृत जांच लंबित है। इस मामले में प्रमुख सचिव एस राजू जांच अधिकारी है। और ऐसे में उन्हें डीएम जैसे महत्वपूर्ण पद पर भेजा जाने से सरकार की मंशा पर उंगली उठ रही है। पिथौरागढ़ के डीएम को शासन में अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed