फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government removed secretary of Subordinate Services Commission

Uttarakhand News : पेपर लीक खुलासों के बीच सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव को हटाया

Sun, 14 Aug 2022 02:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Aug 2022 02:21 AM IST
सार

Uttarakhand News : आयोग के पेपर लीक जांच में हो रहे खुलासों के बीच यह कदम उठाया गया है। बड़ोनी के स्थान पर राज्य सचिवालय में संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह रावत को सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। दिसंबर महीने से खाली चल रहे आयोग के परीक्षा नियंत्रक के पद पर भी शासन ने तैनाती कर दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand government removed secretary of Subordinate Services Commission
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सचिव संतोष बड़ोनी को हटा दिया है। आयोग के पेपर लीक जांच में हो रहे खुलासों के बीच यह कदम उठाया गया है। बड़ोनी के स्थान पर राज्य सचिवालय में संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह रावत को सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। दिसंबर महीने से खाली चल रहे आयोग के परीक्षा नियंत्रक के पद पर भी शासन ने तैनाती कर दी है। पीसीएस अफसर शालिनी नेगी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष एस राजू के त्यागपत्र देने के बाद से सचिव संतोष बड़ोनी को निशाने पर आ गए थे। उनके खिलाफ सोशल मीडिया में कुछ लोगों द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने सचिव को बदले जाने की मांग उठाई थी। 
विज्ञापन


इन विवादों के बीच शासन ने संयुक्त सचिव संतोष बड़ोनी की आयोग के सचिव पद से विदाई कर दी। सितंबर महीने में सचिव पद पर उनका कार्यकाल पूरा होने जा रहा था। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। शासन में ही संयुक्त सचिव पद पर तैनात सुरेंद्र सिंह रावत को आयोग के सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू के इस्तीफे बाद शुरू हो गई विदाई की चर्चाएं
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद से एस राजू के इस्तीफे के तुरंत बाद सचिव संतोष बड़ोनी को हटाए जाने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। बड़ोनी भी इस बात के संकेत दे रहे थे। सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच उन्होंने किसी भी तरह की जांच का सामना करने की चुनौती दी थी। उनका कहना था कि आयोग ने दर्जनों परीक्षाएं कराईं जिन पर कोई सवाल नहीं उठा। 

आखिर आयोग को मिला परीक्षा नियंत्रक
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में आखिरकार परीक्षा नियंत्रक भी मिल गया। इस्तीफा देने के बाद आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने शासन को पत्र भेजकर चेतावनी दी थी कि जब तक परीक्षा नियंत्रक तैनाती नहीं होती, आयोग में कोई भर्ती नहीं होगी। शासन ने उत्तरकाशी में जिला कलेक्टर पद पर तैनात पीसीएस अफसर शालिनी नेगी को परीक्षा नियंत्रक पद पर भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, एस राजू ने भी शालिनी नेगी के नाम की सिफारिश की थी।

अब हो सकेंगी परीक्षाएं
आयोग में परीक्षा नियंत्रक की तैनाती के बाद अब आयोग में परीक्षाएं आयोजित करने का रास्ता भी खुल गया है। एक-दो दिन में सरकार आयोग के अध्यक्ष पद पर भी निर्णय ले लेगी। आयोग के सचिव का दायित्व शासन ने दे दिया है। 


सचिवालय में तैनात संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह रावत को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव पद की अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आयोग के अध्यक्ष को लेकर निर्णय जल्द हो जाएगा। फाइल उच्च स्तर पर चली गई है।
-शैलेश बगौली, सचिव, कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed