{"_id":"b4728bf6a865ba567e6f7a201c0112d3","slug":"uttarakhand-government-re-revision-on-smart-city-project-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट दून पर अब नहीं दोहराएंगे पहले वाली गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट दून पर अब नहीं दोहराएंगे पहले वाली गलती
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Feb 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में प्रदेश सरकार अब पहले वाली गलती को नहीं दोहराएगी। सरकार दोबारा प्रोजेक्ट पर रिवीजन करेगी। इसको लेकर स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों, कंसल्टेंट, फिक्की, पीआर फर्म की बैठक ली। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मानकों और जनभावनाओं के अनुरूप प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को उत्तराखंड आवास एवं नगरीय विकास प्राधिकरण कार्यालय में बैठक लेते हुए नोडल अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के मानकों के अनुसार ही प्रोजेक्ट तैयार होना है। केंद्र ने जनसहभागिता को बढ़ाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
शहर के अधिक से अधिक लोगों को प्रोजेक्ट से जोड़ने और स्मार्ट सिटी के संबंध में अपनी राय रखने के लिए प्रेरित करने को सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कंसलटेंट और पीआर फर्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बढ़ाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों और अधिक कर्मचारी वाले दफ्तरों पर फोकस किया जाए।
विज्ञापन
इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को माई गोव वेबसाइट पर अपनी राय रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि दून स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट किसी स्तर पर कमजोर ना रहे। बैठक में उडा के संयुक्त मुख्य प्रशासक वंशीधर तिवारी, एमडीडीए सचिव पीसी दुमका समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।