फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government order issued for women sports college in Champawat On chaitra navratri first day

Uttarakhand: बेटियों को तोहफा, चंपावत में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी

Sun, 30 Mar 2025 03:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Mar 2025 03:19 PM IST
सार

शासनादेश जारी होने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हिंदू नव वर्ष के पहले दिन और नवरात्रि के पहले दिवस पर प्रदेशभर की बालिका खिलाड़ियों के लिए यह प्रदेश सरकार का एक उपहार है।

विज्ञापन
Uttarakhand Government order issued for women sports college in Champawat On chaitra navratri first day
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चैत्र नवरात्र के पहले दिन सरकार ने महिला खिलाड़ियों को तोहफा दिया। सरकार ने चंपावत के लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। पूर्व में मुख्यमंत्री ने इस कॉलेज के निर्माण की घोषणा एक कार्यक्रम में की थी।

विज्ञापन


शासनादेश जारी होने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हिंदू नव वर्ष के पहले दिन और नवरात्रि के पहले दिवस पर प्रदेशभर की बालिका खिलाड़ियों के लिए यह प्रदेश सरकार का एक उपहार है। इस कॉलेज का संचालन शुरू होने के बाद प्रदेश की लड़कियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने खेल कौशल को संवारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


आधुनिक स्पोर्टस साइंस तकनीकों के साथ निश्चित रूप से प्रदेश की बालिका खिलाड़ियों का प्रदर्शन आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय फलक पर सुधरेगा और यहां की लड़कियां भी देवभूमि को खेल भूमि बनाने में अपना अहम योगदान दे सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand News: भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग....पिछले साल की तुलना में 3.75 अरब से अधिक राजस्व मिला


खेल मंत्री ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार का यह एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों में बेटियों की संख्या अच्छी रही, लेकिन इसके बावजूद अभी तक प्रदेश में लड़कियों को एक खिलाड़ी के रूप में तैयार करने के लिए समर्पित कोई बड़ा सरकारी संस्थान नहीं था।

चंपावत में गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज बनने के बाद यह कमी पूरी हो जाएगी। खेल मंत्री ने शासनादेश जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया और प्रदेश भर की महिला खिलाड़ियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed