{"_id":"636a37631a99db7426369f33","slug":"uttarakhand-government-medical-colleges-will-get-339-doctors-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: राजकीय मेडिकल कॉलेजों को जल्द मिलेंगे 339 डॉक्टर, जल्द जारी होगी चयन सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: राजकीय मेडिकल कॉलेजों को जल्द मिलेंगे 339 डॉक्टर, जल्द जारी होगी चयन सूची
Tue, 08 Nov 2022 04:39 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 08 Nov 2022 04:39 PM IST
सार
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड 339 पदों पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार ले चुका है, लेकिन हाईकोर्ट की ओर से महिला क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगाने से बोर्ड ने रिजल्ट रोक लिया था।
विज्ञापन
डॉक्टर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को जल्द ही 339 डॉक्टर मिलेंगे। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर चयन पूरी कर ली है। बोर्ड ने महिला क्षैतिज आरक्षण के चलते रिजल्ट रोक रखा था। सरकार की ओर से आरक्षण पर दिशा-निर्देश मिलने बाद बोर्ड की ओर से चयन सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Uttarakhand: आरओ व एआरओ मुख्य परीक्षा में 45 प्रतिशत अंक जरूरी, पढ़ें महत्वपूर्ण जानकारी
विज्ञापन
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड 339 पदों पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार ले चुका है, लेकिन हाईकोर्ट की ओर से महिला क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगाने से बोर्ड ने रिजल्ट रोक लिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार को सुप्रीमकोर्ट से स्टे मिला है। शासन स्तर पर आरक्षण को लेकर बोर्ड को सरकार के दिशा-निर्देशों का इंतजार है।
विज्ञापन
चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत का कहना है कि मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सरकार के दिशा-निर्देश मिलते ही डॉक्टरों की चयन सूची जारी की जाएगी। इसके अलावा एक्सरे टेक्नीशियन के 77 पदों पर भी भर्ती की जानी है।