फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government Less ration from godowns, handed over E-POS machine read All Updates in hindi

Uttarakhand News: गोदामों से कम राशन दे रहे, हमें थमा दी ई-पॉज मशीन...धर्मकांटे लगाने की प्रक्रिया शुरू

Sat, 10 May 2025 04:26 PM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 May 2025 04:26 PM IST
सार

सरकारी राशन विक्रेता चौतरफा दबाव में हैं। मंत्री रेखा आर्या की ओर से आश्वासन दिया गया था कि जल्द धर्मकांटे लगाए जाएंगे, लेकिन विभाग सुस्त है।

विज्ञापन
Uttarakhand Government Less ration from godowns, handed over E-POS machine read All Updates in hindi
राशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार खुद तो अपने गोदामों से अनाज का तौल बराबर नहीं दे रही, लेकिन हमें ई-पॉज मशीनें थमा रही है। हम गोदामों से बिना तौले या कम अनाज लाकर ई-पॉज मशीन से सटीक मात्रा में बांट रहे हैं, जिससे नुकसान हो रहा है। वहीं, सरकारी गोदामों पर तौल में और ई-पॉज मशीन से वितरण में काफी समय लगता है। यह कहना है राशन विक्रेताओं का।

विज्ञापन

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने कहा कि इस समय सरकारी राशन विक्रेता चौतरफा दबाव में हैं। फेडरेशन की ओर से देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जैसे प्रमुख जिलों के सरकारी गोदामों पर धर्मकांटा लगाने की मांग लंबे समय से हो रही है।

विज्ञापन


इस संबंध में मंत्री रेखा आर्या की ओर से आश्वासन दिया गया था कि जल्द धर्मकांटे लगाए जाएंगे, लेकिन विभाग सुस्त है। कोरोना काल के सात महीनों के अलावा विभिन्न मदों में लाभांश न मिलना, घटतौली, ई-प़ॉज मशीनों के साथ वितरण की दिक्कतें अलग हैं। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मकांटे लगाने की प्रक्रिया शुरू

खाद्य आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल का कहना कि जिन सरकारी राशन गोदामों के आसपास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है, वहां धर्मकांटे लगाए जाएंगे, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राशन विक्रेताओं की व्यावहारिक मांगों पर विभागीय कार्यवाही लगातार जारी है।



ये भी पढ़ें...India Pakistan Tension: चारधाम यात्रा; ATC से मिली क्लियरेंस, हेली सेवाओं का संचालन शुरू, सीएम ने की बैठक

विभाग के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गोदामों पर कम तौलने की शिकायत गलत है, क्योंकि विभाग लगभग सभी गोदामों पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू उपलब्ध करवा चुका है। सिर्फ अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की कुछ जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू नहीं पहुंचे हैं, वहां भी जल्द लगा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed