फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government increased travel allowance of ministers notification has been issued

Uttarakhand: सरकार की मंत्रियों को सौगात, यात्रा भत्ता प्रतिमाह 30 हजार रुपये बढ़ाया, अधिसूचना जारी

Thu, 29 Jan 2026 10:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Jan 2026 10:15 PM IST
सार

अभी तक मंत्रियों को यात्रा भत्ता 60 हजार रुपये मिलता था, इसे बढ़ाकर अधिकतम 90 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand government increased travel allowance of ministers notification has been issued
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश सरकार ने मंत्रियों का यात्रा भत्ता में प्रति माह 30 हजार रुपये बढ़ा दिया है। इस संबंध में शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों, राज्य मंत्री व उप मंत्रियों को भारत में यात्रा करने पर प्रतिमाह अधिकतम 90 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन


सचिव शैलेश बगौली के आदेश से मंत्रिपरिषद अनुभाग ने यात्रा भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार अभी तक मंत्रियों को यात्रा भत्ता 60 हजार रुपये मिलता था, इसे बढ़ाकर अधिकतम 90 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश में पहली बार श्रम बल सर्वे शुरू, रोजगार व बेरोजगारी आंकड़ों का होगा सटीक आकलन
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा भत्ता बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) नियमावली 1997 में संशोधन किया गया है, जिसे अब उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) (संशोधन) नियमावली 2026 के रूप में लागू किया गया है।

इस संशोधन के तहत नियम चार में बदलाव करते हुए मंत्रियों के यात्रा भत्ते की अधिकतम सीमा बढ़ाई गई है। बता दें कि वर्ष 2024 में सरकार ने विधायकों के वेतन व भत्तों में बढ़ोतरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed