{"_id":"295dd70c2f6da44faf99c2501589b0af","slug":"uttarakhand-government-give-tablet-topper-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपर छात्राओं को उत्तराखंड सरकार ने दिए टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपर छात्राओं को उत्तराखंड सरकार ने दिए टैबलेट
अमर उजाला, रामनगर
Updated Wed, 29 Jan 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को रामनगर में आयोजित समारोह में टॉपर छात्राओं को टैबलेट दिए गए।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य पुरस्कार
इसके साथ उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य की 12 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया। इनमें कुमाऊं की पांच और गढ़वाल की 7 महिलाएं हैं, जबकि कुमाऊं की 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य पुरस्कार दिया गया।
पढ़ें, नए सीएम पर विधायकों का मन टटोलने आएंगे आजाद!
विज्ञापन
राज्य की पर्यटन मंत्री अमृता रावत ने बोर्ड परीक्षा 2013 में 10वीं, 12वीं कक्षा में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंडल की कुल 12 छात्राओं को टेबलेट बांटे गए।
विज्ञापन
पढ़ें, 'मेरी शादी हो जाती तो इतना नहीं लिख पाता'
पर्यटन मंत्री ने पुरस्कार देने के साथ ही नगर में करीब 8 करोड़ रुपये लागत की योजनाओं का शिलान्यास और डेढ़ करोड़ की निर्मित योजनाओं का लोकार्पण भी किया।
पढ़ें, मुसीबत में हों तो मोबाइल को दें झटका, बच जाएंगे आप
एमपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि बाल कल्याण निधि के तहत बालिकाओं को शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टैबलेट दिए गए हैं। मंत्री ने 50 लोगों को सीएम विवेकाधीन कोष से करीब 3.75 लाख रुपए के चेक भी बांटे।
इन्हें मिला तीलू रौतेली पुरस्कार
भावना मेहरा (अल्मोड़ा), डा. कामिनी कौशल (हरिद्वार), गोविंदी देवी (पिथौरागढ़), देवकी मेहरा (नैनीताल), रीता गहतोड़ी (चंपावत), निष्ठा पैन्यूली (देहरादून), चंद्रकांता रावत (देहरादून), कुसुम बौठियाल (पौड़ी गढ़वाल), शिवानी गुसाईं (पौड़ी गढ़वाल), डॉ. मीनाक्षी राणा (चमोली), मीना देवी (उत्तरकाशी), नंदी भंडारी (बागेश्वर)। इन सभी को 10 हजार रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
ये आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित
माया सुपियाल, लक्ष्मी रौतेला (अल्मोड़ा), गीता पांडे (बागेश्वर), पुष्पा पांडे, जयंती बिष्ट, नीलोफर खान (नैनीताल), नंदिनी देवी (पिथौरागढ़), हीरा बिष्ट, हंसी ऐरी (ऊधमसिंह नगर), रेखा धौनी (चंपावत)। इन सभी को पांच हजार रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र दिए गए।
12वीं की टॉपर इन छात्राओं को मिले टैबलेट
सुनीता पाठक (पिथौरागढ़), अदिती (जसपुर), तनुजा भट्ट (चंपावत), सोनाली नेगी (बागेश्वर), भावना पांडे (नैनीताल), ऋतिका बिष्ट (अल्मोड़ा)।
10वीं की सम्मानित टॉपर
सुचित्रा पाठक (पिथौरागढ़), निवेदिता राना (चंपावत), श्रेया पांडे (अल्मोड़ा), नेहा नेगी (बागेश्वर), नीरजा मिश्रा( नैनीताल), आकांक्षा सिंह (ऊधमसिंह नगर)।