फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government employee will get Housing allowance from february 2019

खुशखबर: ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को इसी महीने से मिलेगा बढ़ा हुआ आवास भत्ता

Sat, 16 Feb 2019 05:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 16 Feb 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Government employee will get Housing allowance from february 2019

उत्तराखंड के ढाई लाख कर्मचारियों को इस महीने से बढ़े हुए आवास भत्ते की सौगात मिलेगी। वित्त विभाग ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए। जारी शासनादेश के मुताबिक, आवास भत्ते की संशोधित दरें एक फरवरी से लागू होंगी। यानी कर्मचारियों के मार्च माह के वेतन में बढ़ा हुआ आवास भत्ता जुड़कर आएगा। 

विज्ञापन


इसी माह प्रदेश मंत्रिमंडल ने आवास भत्ते की दरों को आठ, 10 और 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया था। माना जा रहा था कि वित्त विभाग आवास भत्ते की दरों को एक अप्रैल 2019 से लागू करने पर विचार कर रहा था।
विज्ञापन


लेकिन उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति द्वारा मसला अपर मुख्य सचिव और सचिव वित्त से उठाए जाने के बाद इसे एक फरवरी से लागू करने का फैसला लिया गया। भत्ते की सौगात राजकीय कर्मचारियों, विभिन्न राजकीय एवं सहायता प्राप्त शिक्षण, प्राविधि शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मियों को मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हिसाब से देय होगा आवास भत्ता

वेतन लेवल        श्रेणी-बी2    श्रेणी-सी अवर्गीकृत
1800-56000    2500    2100    1800
19900-63200    2500    2100    1800
21700-69100    2650    2200    1800
25500-81100    3100    2550    2050
29200-92300    3550    2950    2350
35400-112400     4250    3550    2850
44900-142400    5400    4500    3600
47600-151100    5750    4800    3850
53100-167800    6400    5350    4250
56100-177500    6750    5650    4500
67700-208700    8150    6800    5450
78800-209200    9500    7900    6350
123100-215900    12000    8000    7000
131100-216600    12000    8000    7000
144200-218200    12000    8000    7000
182200-224100    12000    8000    7000
225000-                12000        8000    7000
 

श्रेणी बी-2 (देहरादून, मसूरी, पौड़ी, नैनीताल एवं रानीखेत)

श्रेणी सी (जिला मुख्यालय, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, काठगोदाम, रुड़की, भवाली, चकराता, मुक्तेश्वर, कोटद्वार, ऋषिकेश, दुगड्डा, श्रीनगर के शहरी क्षेत्र) 
अवर्गीकृत- अन्य समस्त नगरी व ग्रामीण

फरवरी से ही वसूला जाएगा दोगुना आवास मरम्मत शुल्क
सरकारी आवासों में वास कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों से भी सरकार आवास के रखरखाव को लेकर तय दोगुनी दर को फरवरी माह से वसूलेगी। इस संबंध में वित्त विभाग ने आज आदेश जारी कर दिया।

मिलता रहेगा स्वैच्छिक परिवार कल्याण भत्ता
सरकार ने उन सभी कर्मचारियों का स्वैच्छिक परिवार कल्याण भत्ता यथावत रखने का फैसला किया है, जो छठवें वेतनमान से इसे प्राप्त कर रहे थे। इस संबंध में भी वित्त विभाग ने आदेश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed