फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand got a call from Delhi for the recognition of BCCI

बीसीसीआई की मान्यता के लिए उत्तराखंड को मिला दिल्ली से बुलावा

Sat, 09 Jun 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Jun 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand got a call from Delhi for the recognition of BCCI
बीसीसीआई

उत्तराखंड को बीसीसीआई मान्यता के मुद्दे पर 18 जून को सुप्रीमकोर्ट की ओर से गठित बीसीसीआई की क्रिकेट प्रशासक समिति (सीओए) दिल्ली में सुनवाई करेगी। इसके लिए सीओए की अधिकारिक मेल आईडी से चारों एसोसिएशन को मेल भेजकर 18 जून को सुबह 10 बजे उपस्थित रहने को कहा गया है। हालांकि इस मेल में स्थान नहीं बताया गया है। जानकारी के मुताबिक 14 के बाद इस बारे में सीओए सबको मेल जारी करेगा।

विज्ञापन


विनोद राय के नेतृत्व में सीओए की टीम उत्तराखंड की मान्यता को लेकर गंभीर है। पिछले महीने ही सभी एसोसिएशन को बुलावा आ जाता, लेकिन दून में अफगानिस्तान और बांग्लादेश टी-20 के चलते यह बैठक टाल दी गई थी। अब 18 जून को सीओए ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू), उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन (यूसीए), उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन (यूसीए) ओर युनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन (यूसीए) को मेल जारी कर बुलाया है। मेल में स्पष्ट जिक्र है कि प्रत्येक एसोसिएशन अधिकतम 4 सदस्यों को लेकर बैठक में जा सकती है, जहां सभी से अलग-अलग बात की जाएगी। जानकारी के मुताबिक सभी के मूल कागजात से लेकर खाता-बही भी देखी जाएगी। 
विज्ञापन


तीन संघ हो चुके हैं एक
सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि क्रिकेट प्रशासक समिति ने जिन चार खेल संघों के पदाधिकारियों को बुलाया है, उनमें से तीन पहले ही एक हो चुके हैं। सीएयू को यूसीए और यूसीए अपना समर्थन देने का एलान कर चुकी है। दोनों खेल संघ समर्थन के दस्तावेज समिति को भी सौंप चुके हैं। सीओए की ओर से ई-मेल आया है, हम दिल्ली जाकर अपना पक्ष रखेंगे, जबकि उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन अलग होकर अपनी मान्यता की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने सीएयू के समर्थन में कोई पत्र जारी नहीं किया 
उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिव्य नौटियाल ने फोन पर हुई बात में बताया कि हमने किसी के समर्थन में कोई पत्र जारी नहीं किया है, हम व्यक्तिगत रूप से मान्यता के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारा दावा सबसे मजबूत है। हमने जब इस मामले को सुप्रीमकोर्ट में उठाया तो माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने इसे सीओए के हवाले किया। अंशुमान गयकवाड़ की रिपोर्ट के हिसाब से भी हमारा दावा मजबूत है। 

सीओए के निर्णय का स्वागत, हमारा दावा मजबूत है
उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव चंद्रकांत आर्य ने बताया कि हम काफी समय से अकेले उत्तराखंड के क्रिकेटरों के भविष्य के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारा ग्राउंड लेवल के साथ ही कागजों पर काम मजबूत है। हम अपने सारे कागजात सीओए के समक्ष पेश करेंगे, यकीनन हमारे पक्ष में ही फैसला आएगा। 


क्रिकेट के हित में जल्द से जल्द मान्यता मिले 
युनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रोहित चौहान ने बताया कि हम यूसीए के साथ हैं। हमारी एसोसिएशन शुरू से चाह रही है कि सभी को मिलाकर मान्यता दे दी जाए। अगर कोई हमारे साथ जुड़ना चाहता है तो हम तैयार हैं। सीओए अगर किसी एक को मान्यता देने का मन बना रहा है तो जल्द से जल्द दे ताकि खिलाड़ियों का नुकसान अब आगे न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed