फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand glimpse will appear at rajpath on republic day

दिल्ली में राजपथ पर दिखेगी उत्तराखंड की झांकी

Thu, 12 Dec 2013 08:47 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Dec 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand glimpse will appear at rajpath on republic day

पूरे तीन साल तरसने के बाद गणतंत्र दिवस पर इस बार उत्तराखंड की झांकी भी राजपथ पर दिखेगी। गुरुवार को दिल्ली में हुई रक्षा मंत्रालय की झांकी चयन समिति की अंतिम बैठक में इस पर मुहर लगी।

विज्ञापन


2010 में मिला था मौका
उत्तराखंड ने इस बार गणतंत्र दिवस परेड के लिए ‘जड़ी बूटी’ थीम पर झांकी तैयार की है। इससे पहले उत्तराखंड को 2010 में गणतंत्र दिवस पर कुंभ को राजपथ पर प्रदर्शित करने का मौका मिला था। राज्य गठन से अब तक राजपथ पर उत्तराखंड की ओर से छह झांकियों का प्रर्दशन राजपथ पर किया जा चुका है।
विज्ञापन


2003 में फूलदेई, 2005 में नंदा राजजात, 2006 में फूलों की घाटी, 2007 में कार्बेट नेशनल पार्क, 2009 में साहसिक पर्यटन की थीम पर बनी झांकियों को प्रदर्शित किया गया था। सूचना विभाग के सहायक निदेशक केएस चौहान के मुताबिक विशेषज्ञ समिति ने 27 राज्यों में से केवल 13 राज्यों की झांकी का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जड़ी बूटी थीम
उत्तराखंड की ओर से तैयार होने वाली झांकी में इस बार राज्य की जड़ी बूटी की तस्वीर को सबके सामने रखा जाएगा। कोशिश होगी की इस झांकी के जरिए लोगों को प्रदेश की जड़ी बूटी की जानकारी दी जा सके। रक्षा मंत्रालय की झांकी चयन समिति के सामने जड़ी बूटी थीम पर पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण भी दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed