फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand girl success in america.

अमेरिका में दी उत्तराखंड के हैंडीक्राफ्ट को पहचान

Thu, 25 Sep 2014 06:09 AM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Sep 2014 06:09 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand girl success in america.

किरण पुरोहित बडोला वह नाम है, जिसने यूएसए के दिल में पहाड़ को जिंदा किया हुआ है। उत्तराखंड के श्रीनगर से ताल्लुक रखने वालीं किरण 2008 में स्थापित की अपनी कंपनी ‘माउंटेन हैंडीक्राफ्ट’ के जरिए पहाड़ के हैंडीक्राफ्ट को दुनिया के इस हिस्से की पसंद बनाने में जुटी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने एक अमेरिकी लेखक डॉ. रिचर्ड पिगलगर के साथ मिलकर उत्तराखंड के एरि सिल्क पर ‘एरि सिल्क, कोकोन टू क्लाथ’ नाम से किताब भी लिखी है। दुनिया भर की प्रतिष्ठित बुनकर से जुड़ी मैगजींस में उनके उत्पादों, लेखों को जगह मिली है।
विज्ञापन


उत्पादों की डायरेक्ट और आन लाइन बिक्री से लाखों का टर्नओवर हासिल करने वाली किरण ने बायोलाजी और केमिस्ट्री जैसे विषयों के साथ ग्रेजुएशन किया। इस वक्त यूएसए के ओहायो में रह रहीं किरण ने 14 साल पहले यानी सन् 2000 में विवाह के पश्चात पति अनिल बडोला के साथ यूएसए का रुख किया। किरण ने अपना तो बड़ा व्यवसाय खड़ा किया ही है, लेकिन इस क्रम में अपने परिवार को भी नजरअंदाज नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में ला रहीं हैं प्रोजेक्ट

uttarakhand girl success in america.

किरण बताती हैं कि उत्तराखंड राज्य की आर्थिकी में मददगार बनने के साथ ही महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की भी मदद किरण हैंडीक्राफ्ट के इस व्यवसाय के माध्यम से कर पा रही है। वेबसाइट के जरिए अन्य देशों के भी ग्राहक किरण के हैंडीक्राफ्ट उत्पादों तक पहुंच बना रहे हैं।

किरण पुरोहित बडोला उत्तराखंड के इस विधा को प्रमोट करने के लिए कमर कस चुकी हैं। अपनी मित्र प्रियंका टोलिया के साथ मिलकर जल्द ही उत्तराखंड में टेक्सटाइल से जुड़ा एक प्रोजेक्ट भी लाने जा रही हैं। उत्पाद यहीं बनाए जाएंगे, उन्हें यूएसए में मार्केट किया जाएगा।

निफ्ट से की डिजाइनिंग की शुरुआत
किरण ने नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन डिजाइनिंग (निफ्ट) से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। वह डिजाइनर बनना चाहती थीं। शुरुआत में स्कार्फ डिजाइन किए। जब हैंडीक्राफ्ट के प्रति बाहरी लोगों का क्रेज देखा तो राह बदल दी। माउंटेन हैंडीक्राफ्ट के नाम से उत्तराखंड केहैंडीक्राफ्ट उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाती हैं।

महिलाओं के लिए संदेश
महिलाएं शक्तिपुंज हैं। उन्हें कुछ करने केलिए किसी सहारे की जरूरत नहीं। प्लानिंग के साथ दृढ़सोच को मिला कार्य शुरू कर दें। सफलता मिलेगी ही।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी- praveshk@ddn.amarujala.com या इस नंबर- 9675859054 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed