{"_id":"9661a67c71cbb74c15d02e712228e651","slug":"uttarakhand-girl-lovely-in-bollywood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डियर vs बियर’ में दिखेंगी उत्तराखंड की लवली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘डियर vs बियर’ में दिखेंगी उत्तराखंड की लवली
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Sep 2014 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 हरियाणवी फिल्मों में काम करने के बाद ‘डियर वर्सेज बियर’ से बॉलीवुड में एंट्री कर रही अभिनेत्री लवली जोशी और अभिनेता उत्तर कुमार बुधवार को फिल्म प्रमोशन के लिए दून पहुंचे। अभिनेत्री लवली उत्तराखंड के रुद्रपुर की हैं।
विज्ञापन
परेड ग्राउंड स्थित रेस्टोरेंट में लवली और उत्तर ने बताया कि ‘डियर वर्सेज बियर’ एक लव स्टोरी है। इसमें रिश्तों के टकराव और उतार-चढ़ाव के बीच कामेडी भी दर्शकों को लोटपोट करेगी।
विज्ञापन
अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड में
फिल्म 26 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड के पहाड़ों में हुई है। लवली ने बताया कि पिछले साल आई आपदा के वक्त फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के पहाड़ों में हो रही थी।
विज्ञापन
कहा कि आपदा में फंसने के बावजूद कलाकारों ने जोखिम उठाकर शूटिंग पूरी की। फिल्म में मसूरी, जौनसार, चकराता के घने जंगल और उत्तरकाशी के खतरनाक पहाड़ नजर आएंगे।
इस दौरान डायरेक्टर संजीव वेधवानी और कलाकार मनव्वर मंसूरी भी रहे।