फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand gets second time National Award for organic farming

अच्छी खबर: जैविक खेती के लिए उत्तराखंड को दूसरी बार मिला राष्ट्रीय अवार्ड

Mon, 31 Dec 2018 01:38 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 31 Dec 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand gets second time National Award for organic farming
अवॉर्ड देते अधिकारी

प्रदेश को जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अवार्ड मिला है। यह अवार्ड कर्नाटक की ओर से दिल्ली में आयोजित जैविक कृषि अवार्ड कार्यक्रम में उत्तराखंड को मिला है। वर्तमान में प्रदेश के तीन लाख किसान 1.5 लाख हेक्टेयर भूमि पर जैविक खेती कर रहे हैं। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार परंपरागत कृषि विकास योजना व राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत प्रदेश में जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन


जैविक खेती के लिए केंद्र ने 1500 करोड़ रुपये की योजना भी स्वीकृत की है। जिसमें 10 हजार आर्गेनिक क्लस्टर बनाने की दिशा में काम चल रहा है। प्रदेश में हो रही जैविक खेती व इस क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए कर्नाटक सरकार व इंटरनेशनल कंपीटनेंस सेंटर फॉर आर्गेनिक एग्रीकल्चर(आईसीसीओए) की ओर से उत्तराखंड को दूसरी बार राष्ट्रीय अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में आयोजित जैविक कृषि अवार्ड कार्यक्रम में कर्नाटक के कृषि मंत्री ने प्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। उत्तराखंड जैविक विकास परिषद के प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने यह अवार्ड प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed