सैन्य अफसर देने में उत्तराखंड फिर नंबर-1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के बड़े राज्यों के मुकाबले भारतीय सेना में शामिल होने का जज्बा उत्तराखंड में कहीं अधिक है। सेना में जाने की पीढ़ियों की परंपरा को इस बार भी प्रदेश के युवाओं ने कायम रखा है।
एक करोड़ की आबादी वाले उत्तराखंड से 51 कैडेट्स 13 दिसंबर को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का रैंक हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। वहीं बड़े राज्यों में 20 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश से 103 तो तीन करोड़ की आबादी वाले हरियाणा से 73 अफसर सेना को मिलेंगे।
अकादमी से पासआउट होने वाले कैडेट्स में उत्तराखंड इस बार भी यूपी और हरियाणा के साथ टाप थ्री में है। राज्यों की जनसंख्या और पासआउट होने वाले कैडेट्स का अनुपात देखें तो उत्तराखंड सबसे आगे है। उत्तराखंड से बीस गुणा अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश से सिर्फ 103 अफसर सेना को मिल रहे हैं।
आबादी के लिहाज से उत्तराखंड अव्वल
आबादी के लिहाज से उत्तराखंड एक बार सर्वाधिक कैडेट्स देने वाला राज्य बन गया है। यही नहीं बड़े राज्यों में बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान के अफसरों की संख्या कम है। वहीं तीन छोटे राज्यों का हरियाणा, पंजाब और हिमाचल का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
आबादी कम पर जज्बा बड़ा
राज्य --- आबादी (करोड़ में)--- कैडेट्स
उत्तराखंड --- 1 ------ 51
हरियाणा --- 3 ------ 73
दिल्ली --- 1.8 ------ 47
हिमाचल - 0.8 ------ 39
पंजाब --- 3.5 ------ 34
आबादी में बड़े राज्यों से कैडेट
राज्य ------ आबादी (करोड़ में) --- कैडेट
यूपी ------ 20 ------103
महाराष्ट्र --- 11.5 ------ 26
बिहार ------ 10.5 ------ 31
पश्चिम बंगाल - 9.5 ------ 15
मध्य प्रदेश --- 7.5 ------ 18
2009 से 2014 तक टाप तीन राज्यों के कैडेट
वर्ष ---------- यूपी - हरियाणा-- उत्तराखंड
दिसंबर 2009 -- 87 --- 44 ---- 48
जून 2010 ----- 132---- 56 --- 51
दिसंबर 2010 -- 102 --- 47 --- 58
जून 2011 ----- 90 --- 56 --- 48
दिसंबर 2011 -- 108 --- 64 --- 63
जून 2012 ---- 100 --- 78 --- 44
दिसंबर 2012 - 76 --- 50 --- 46
जून 2013 --- 115 --- 74 --- 52
दिसंबर 2013-- 105 --- 60 --- 52
जून 2014 ---- 123 --- 71 --- 61