फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand gave more officer to army than other state.

देश को जांबाज अफसर देने में उत्तराखंड नंबर-1

Fri, 12 Jun 2015 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Jun 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand gave more officer to army than other state.

देश को आर्मी अफसर देने के मामले में उत्तराखंड एक बार फिर नंबर-1 बनकर सामने आया है। शनिवार को होने जा रही भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड (पीओपी) में जनसंख्या के हिसाब से लगातार पांचवीं बार उत्तराखंड से सर्वाधिक 60 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन


आईएमए की पीओपी में इस बार 616 नौजवान अफसर बनकर देश की रक्षा को तैयार हैं। इसमें सर्वाधिक संख्या उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश से इस साल 100 युवा पासआउट होंगे, जबकि दिसंबर 2014 की पीओपी में यहां के 103 युवा पासआउट हुए थे।
विज्ञापन


हरियाणा के 64 युवा सेना का हिस्सा बनेंगे, जबकि दिसंबर की पीओपी में यहां से 73 युवा पासआउट हुए थे। इनके मुकाबले बेहद कम जनसंख्या वाले उत्तराखंड से इस बार 60 युवा पासआउट होने जा रहे हैं, जबकि दिसंबर की पीओपी में यह संख्या 51 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए, किस राज्य ने देश को सौंपे कितने जाबांज

uttarakhand gave more officer to army than other state.
जनसंख्या के हिसाब से इतनी बड़ी संख्या में युवाओं के पासआउट होने का यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। गत 20 पीओपी में से उत्तराखंड ने 19 पीओपी में शीर्ष 3 में अपनी जगह बनाए रखी। इस बार की पीओपी में भी उत्तराखंड संख्या के लिहाज से तीसरे स्थान पर रहा है।

पीओपी में इस साल अरुणाचल प्रदेश का कोई भी जवान देश की सेना का हिस्सा नहीं बनेगा। जबकि 51 जीसी के साथ बिहार चौथे स्थान पर और 48 जीसी के साथ राजस्थान पांचवें स्थान पर रहा।

जांबाज देने वाले देश के शीर्ष 10 राज्य
राज्य -------- पासआउट जीसी
उत्तर प्रदेश --- 100    
हरियाणा ----- 64
उत्तराखंड ----- 60
बिहार -------- 51
राजस्थान ---- 48
पंजाब -------- 38
मध्य प्रदेश --- 31        
महाराष्ट ------ 31
दिल्ली ------- 30
जम्मू कश्मीर - 28
केरल --------- 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed