फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Gaurikund Landslide Mising People Two More Dead Bodies Recovered from Mandakini River

Gaurikund Landslide: हादसे में लापता 15 लोगों में से दो और शव मंदाकिनी नदी से बरामद, 13 की तलाश जारी

Fri, 25 Aug 2023 06:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Aug 2023 06:48 PM IST
सार

Gaurikund Landslide News: बीते तीन अगस्त की रात गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन होने से तीन दुकानें बह गईं थी। इसके बाद हादसे में लापता 23 लोगों में अभी तक 10 के शव बरामद किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Gaurikund Landslide Mising People Two More Dead Bodies Recovered from Mandakini River
गौरीकुंड में लापता दो लोगों के शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता 15 लोगों में दो और लोगों के शव रामपुर के समीप मंदाकिनी नदी से बरामद किए गए। इस दौरान एक शव की शिनाख्त कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। वहीं, दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शेष 13 लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते तीन अगस्त की रात गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन होने से तीन दुकानें बह गईं थी। इसके बाद हादसे में लापता 23 लोगों में अभी तक 10 के शव बरामद किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


Pithoragarh: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से हादसा, काली नदी में गिरकर लापता हुए पिता-पुत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के नेतृत्व में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस व होमगार्ड के जवान रेस्क्यू में जुटे रहे। इस दौरान मुनकटिया के समीप मंदाकिनी नदी के किनारे से रेस्क्यू दल को एक शव मिला।

शव की शिनाख्त 26 वर्षीय चंद्रकामी, निवासी नेपाल के रूप में की गई। वहीं, एक अन्य शव रामपुर में जीएमवीएन विश्राम गृह के ठीक नीचे नदी किनारे से मिला, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शव काफी गले हुए हैं। जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद से केदारघाटी में आए दिन हो रही बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा है, जिस कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। बावजूद, लापता लोगों की खोजबीन के लिए हरसंभव प्रयास हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed