फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father and son missing after falling into Kali river due to stone falling from Hill in Pithoragarh Uttarakhand

Pithoragarh: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से हादसा, काली नदी में गिरकर लापता हुए पिता-पुत्र

Fri, 25 Aug 2023 04:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट( पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट( पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Aug 2023 04:23 PM IST
सार

झूलाघाट निवासी संतोष चंद अपने छह साल के बेटे तनुज के साथ पहाड़ी पर बकरी चरा रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दोनों काली नदी में गिर गए।

विज्ञापन
Father and son missing after falling into Kali river due to stone falling from Hill in Pithoragarh Uttarakhand
उफान पर काली नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के झूलाघाट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर पिता-पुत्र काली नदी में गिरकर बह गए। उफनाई नदी में दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस लापता पिता पुत्र की खोज में जुटी है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को झूलाघाट निवासी संतोष चंद ( 44 ) अपने छह साल के बेटे तनुज के साथ श्मशान घाट के ऊपर स्थित पहाड़ी पर बकरी चरा रहा था। उसकी पत्नी लीलावती (35) लगभग 200 मीटर की दूरी पर घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से संतोष चंद और उसका बेटा तनुज काली नदी में गिर गए।
विज्ञापन


उनकी चीख पुकार सुनकर लीलावती नदी किनारे पहुंची तब तक दोनों काली नदी के तेज बहाव में बह गए थे। लीलावती भी दोनों को बचाने के लिए कूदने लगी तो काली नदी किनारे नहा रहे युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद घटना की सूचना झूलाघाट थाना पुलिस को दी और रोती बिलखती लीलावती को घर लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Father and son missing after falling into Kali river due to stone falling from Hill in Pithoragarh Uttarakhand

तलाश में जुटी टीम

बेटे के साथ नदी में बहकर लापता संतोष चंद की गुजर बसर खेती और पशुपालन से होती है। उसके परिवार में सात वर्ष की बेटी रितिका, एक छोटा भाई मन्नू चंद और विधवा मां कमला चंद है। सभी गहरे सदमे में हैं। तनुज  कक्षा एक में और रितिका कक्षा दो में सरस्वती शिशु मंदिर झूलाघाट में पढ़ते हैं।

झूलाघाट थाना के दरोगा अर्जुन सिंह राणा ने काली नदी किनारे कानड़ी, बलतड़ी, सप्तड़ी और पंचेश्वर तक ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी है। पुलिस जवान लापता पिता-पुत्र की काली नदी किनारे खोज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed