फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Gaurav Samman to litterateur late Shailesh Matiyani

Uttarakhand: साहित्यकार स्व. शैलेश मटियानी को उत्तराखंड गौरव सम्मान, सीएम धामी ने पुत्र राकेश को सौंपा

Mon, 17 Nov 2025 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 17 Nov 2025 07:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, स्व. शैलेश मटियानी केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि संवेदनाओं के कुशल शिल्पी थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Gaurav Samman to litterateur late Shailesh Matiyani
स्व. शैलेश मटियानी को उत्तराखंड गौरव सम्मान 2025 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

प्रख्यात हिंदी साहित्यकार स्व. शैलेश मटियानी को उत्तराखंड गौरव सम्मान 2025 दिया गया। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके पुत्र राकेश मटियानी को यह पुरस्कार सौंपा। यह सम्मान स्व. मटियानी की साहित्यिक उपलब्धियों, हिंदी कहानी जगत में उनके अमूल्य योगदान व उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त पहचान दिलाने के लिए दिया गया है।

विज्ञापन


सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, स्व. शैलेश मटियानी केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि संवेदनाओं के कुशल शिल्पी थे। आधुनिक हिंदी कहानी आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने आम जनमानस की पीड़ा, संघर्ष और जीवन सत्य को जिस प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत किया, वह उन्हें भारतीय साहित्य के श्रेष्ठ रचनाकारों की पंक्ति में स्थापित करता है।
विज्ञापन


Dehradun News: उत्तराखंड के क्रांतिकारी पुस्तक का किया विमोचन
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के उन महान प्रतिभाओं के योगदान को हमेशा सम्मान देती है, जिन्होंने अपनी लेखनी, कर्म और रचनात्मकता से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया है। स्व. मटियानी के बोरीवली से बोरीबंदर, मुठभेड़, अधागिनी, चील समेत अनेक कथाकृति आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और हिन्दी साहित्य में उनका महत्वपूर्ण स्थान है।

उन्होंने कहा कि मरणोपरांत यह सम्मान स्व. मटियानी के परिवार को सौंपना राज्य सरकार के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने उनके पुत्र का सम्मान करते हुए कहा कि साहित्यकारों का सम्मान समाज और प्रदेश दोनों को समृद्ध करता है।

स्व. श्री शैलेश मटियानी के पुत्र राकेश ने सरकार व मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समूचे प्रदेश के साहित्य प्रेमियों और स्व. मटियानी के प्रशंसकों के लिए गौरव का क्षण है। कार्यक्रम में सचिव विनोद कुमार सुमन समेत अन्य साहित्यकार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed