उत्तराखंड: धरासू थाना के पास पहाड़ी से भारी मलबा आने से गंगोत्री हाईवे बंद
- सब्जी, राशन के ट्रक फंसे, वाहनों से दूसरे मार्ग से भेजा उत्तरकाशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धरासू के निकट भारी भूस्खलन का सिलसिला जारी रहने के कारण गंगोत्री हाईवे शुक्रवार अपराह्न तीन बजे से अवरुद्ध है। मैदानी क्षेत्रों से सब्जी, खाद्यान्न आदि आवश्यक सामान लेकर उत्तरकाशी आ रहे दर्जनों वाहन वहीं फंस गए हैं।
भूस्खलन जारी रहने के कारण यहां यातायात बहाली के प्रयास अभी तक सफल नहीं हो पाए हैं। इस हिस्से में नदी किनारे से पैदल आवाजाही लायक रास्ता तैयार किया गया है, जबकि वाहनों को बनचौरा, ब्रह्मखाल होते हुए उत्तरकाशी की ओर भेजा जा रहा है।
हाईवे के करीब सौ मीटर हिस्से में ऊंची पहाड़ी से भारी बोल्डर एवं मलबा गिर रहा है। थानाध्यक्ष धरासू विनोद थपलियाल ने बताया कि आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को बड़ेथी से बनचौरा, ब्रह्मखाल होते हुए उत्तरकाशी भेजा जा रहा है। ऐसे में वाहनों को करीब 70-80 किमी. की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
टैक्सी ऑल्टो कार के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत
भीमताल (नैनीताल) में ओखलकांडा ब्लाक की ग्राम पंचायत गरगड़ी में शनिवार सुबह टैक्सी ऑल्टो कार 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि शनिवार सुबह 9.30 बजे स्थानीय लोगों ने टैक्सी ऑल्टो कार यूके04टीए9040 के गहरी खाई में गिरने की सूचना दी।
सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार पंकज सिंह चिलवाल (24) पुत्र हरेंद्र सिंह, दीप सिंह मछखोलिया (27) पुत्र हरीश सिंह निवासी चमोली ओखलकांडा को खाई से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया था।