फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: fufa physically molest girl, arrested

उत्तराखंड : दस साल की भतीजी से दुष्कर्म में फूफा गिरफ्तार, बुआ ने कराई एफआईआर

Sat, 18 Apr 2020 06:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Apr 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: fufa physically molest girl, arrested
- फोटो : AMAR UJALA

देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में शनिवार को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि फूफा ने 10 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले कुछ लोगों ने चौकी पहुंचकर अपना विरोध भी जताया था।

विज्ञापन


दुष्कर्म की यह घटना 15 अप्रैल की बताई गई है। शुक्रवार रात पुलिस को किसी माध्यम से ये जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की थी। बच्ची से बात कर पुलिस ने आरोपी फूफा को हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन

लोंगो ने पुलिस चौकी जाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। शनिवार को कुछ लोंगो ने पुलिस चौकी जाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बच्ची की बुआ ने अपने पति के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने बाद में आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को धमकाया था, जिससे वह दहशत में आ गई थी। पीड़िता मूल रूप से गढ़वाल की रहने वाली है। लॉकडाउन से पहले बुआ उसे अपने घर ले आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed