फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand : Fraud In the name of booking in Patanjali Yog Village, fake photos of Baba Ramdev and Acharya Balkrishna were being used, case filed

उत्तराखंड: पतंजलि योग ग्राम में बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा, बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की फोटो का कर रहे थे इस्तेमाल, केस

Wed, 16 Feb 2022 02:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Feb 2022 02:18 PM IST
सार

पतंजलि योग ग्राम में इलाज व बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ किया जा रहा था। कुछ वेबसाइट के जरिए यह फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने मामले में पतंजलि के एक अधिकृत हस्ताक्षरी की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Uttarakhand : Fraud In the name of booking in Patanjali Yog Village, fake photos of Baba Ramdev and Acharya Balkrishna were being used, case filed
बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पतंजलि योग ग्राम में इलाज व बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ किया जा रहा था। कुछ वेबसाइट के जरिए यह फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने मामले में पतंजलि के एक अधिकृत हस्ताक्षरी की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इन फर्जी वेबसाइट ईमेल के माध्यम से योग गुरु रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के फोटो का प्रयोग कर फर्जी विज्ञापन भी दिए जाने की बात सामने आई है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक अम्बरीश कुमार निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना सिडकुल अधिकृत हस्ताक्षरी पंतजलि योगपीठ ट्रस्ट/योग ग्राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि योग ग्राम के नाम से फर्जी वेबसाइटों का संचालन किया जा है।
विज्ञापन


योग ग्राम की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा
इन वेबसाइटों से योग ग्राम में इलाज व कमरा बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी व फर्जीवाडा करके बुकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सभी वेबसाइट पर बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण फोटो को लगाकर फर्जी विज्ञापन भी जारी किया जा रहा है। अम्बरीश कुमार का कहना है कि फर्जी वेबसाइट से योग ग्राम की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आर्थिक व वाणिज्यिक लाभ प्रतिष्ठान को मिलना चाहिए था उसे भी धोखाधडी व फर्जीवाडा करके उक्त आरोपियों द्वारा हड़पा जा रहा है।  सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

एडवांस रकम लेकर हो रही ठगी
इन वेबसाइट पर योग ग्राम मे स्वास्थय लाभ कामना के इच्छुक व्यक्तियो को झूठा प्रलोभन देकर व उनसे एडवांस रकम लेकर उसने ठगी की जा रही है। अम्बरीश का कहना है कि इन वेब साईट को तुरंत प्रभाव से बन्द करवाया जाए। जिससे भोली भाली जनता को ठगों के मकड़जाल से बचाया जा सके।


इन वेबसाइट का किया जा रहा प्रयोग
Yoggrambooking.com, onlineyoggrambooking.com, ayurvedayogagramasbooking.com, onlineyoggramdivyayoga.com, yoggramofficial.net, Yoggrambooking.info, yoggramofficial.org, Yoggramonlinebooking.com, divyayoga.gen.in, theyoggram.com, yoggram-registration.online, patanjaliyogagram@gmail.com

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed