{"_id":"a799abd3d17e007dc8884d26dceeb912","slug":"uttarakhand-foundation-day-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहें तैयार, राज्य स्थापना दिवस पर होगा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहें तैयार, राज्य स्थापना दिवस पर होगा धमाल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Oct 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड का 16वां स्थापना दिवस और 15वां बर्थ डे नौ नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
एक नवंबर से ही प्रदेश भर में जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। जन्मोत्सव की धूम मचाने के लिए अमर उजाला ने बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है। इसे और व्यापक बनाने के लिए राज्य सरकार का भी सहयोग लिया जाएगा। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य अपने प्रदेश से प्रगाढ़ प्रेम करने केलिए प्रेरित करना है।
मंतव्य यह है कि जब हम किसी से प्रेम करते हैं तो उसे सहेजते भी हैं। अमर उजाला चाहता है कि जन्मोत्सव पर गली-गली में केक कटें, विभिन्न तरीके की प्रतियोगिताएं हों, भवन सजेंगे और गीत-संगीत का भी धमाल हो।
विज्ञापन
उत्तराखंड का इतिहास बताने वाली प्रदर्शनी लगे। सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में हर कोई जन्मोत्सव अपनी तरह से सेलीब्रेट करे। सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों और गली-मोहल्लों में उत्सव सा माहौल रहे। अमर उजाला ने प्रदेश के सबसे बड़े उत्सव का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। आखिर सोलहवां स्थापना दिवस जो है।
विज्ञापन
इनामों से शहर के लोग मालामाल हो जाएंगे। आसमान से बरसेंगी मिठाईयां और बधाइयां । उत्सव ऐसा होगा, जिसमें बच्चे, बूढ़े जवान, महिलाएं, आम और खास सब शामिल होंगे। तो आप है न तैयार। हम आपके संपर्क में रहेंगे, अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहिए अमर उजाला।
शिक्षा गुणवत्ता में सुधार का लेंगे संकल्प
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से राज्य स्थापना दिवस पर छह अक्तूबर को गांधी इंटर कालेज में समारोह होगा। संगठन के जिला अध्यक्ष संजय बिजल्वाण और जिला मंत्री अनिल नौटियाल ने कहा कि इस दिन संगठन शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए हर संभव प्रयास का संकल्प लेगा।
वहीं शिक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर पूरे साल भर की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस कार्ययोजना में मलिन बस्तियों में शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करने एवं उत्तराखंड बोर्ड के पाठ्यक्रम और स्कूलों के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने सहित कई योजनाएं इसमें शामिल होंगी।
शिक्षक सात अक्तूबर को करेंगे भव्य समारोह
प्रदेश में शिक्षकों के सबसे बड़े संगठन प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सात अक्तूबर को उत्तराखंड उदय उत्सव के रूप में शिक्षक भवन रेसकोर्स में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री दिग्विजय चौहान ने कहा कि राज्य गठन में शिक्षकों की अहम भूमिका रही है। राज्य स्थापना दिवस पर इस तरह के समारोह की अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। उत्तराखंड उदय उत्सव के रूप में आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रदेश भर से शिक्षक पहुंचेंगे।
राज्य की सुख-समृद्धि के लिए होगा यज्ञ
उत्तराखंड उदय के तहत एक से नौ नवंबर तक शहर के मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। इस क्रम में टपकेश्वर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में आठ अक्तूबर को विशेष यज्ञ किया जाएगा। मंदिर के आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस पर पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं अपने राज्य की परंपरा को दर्शाएंगी।
जोशी ने बताया कि इस मौके पर श्रद्धालुओं को गांव की ओर जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में भी इस उपलक्ष्य में रूद्र पाठ किया जाएगा। मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही तिथि भी निर्धारित कर ली जाएगी।
आइडिया या राय देने के लिए...
फेसबुक पेज पर https://www.facebook.com/AuNewsDehradun?fref=ts आइडिया शेयर करें। आप अपनी राय ddn-edithead@ddn.amarujala.com पर मेल भी कर सकते हैं। इसके साथ ही अमर उजाला शेड नंबर, 2 पटेल नगर कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एरिया देहरादून पर पत्र लिख सकते हैं। आप राज्य स्थापना दिवस पर कुछ नया करना चाह रहे हैं तो 8392922180, 8392954850 पर (दोपहर 1 से 3 बजे के बीच) संपर्क करें।