{"_id":"618b407e0b8e0879632a811a","slug":"uttarakhand-foundation-day-grand-program-held-in-haldwani-today-chief-minister-will-attend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों का भत्ता भी बढ़ेगा- सीएम धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों का भत्ता भी बढ़ेगा- सीएम धामी
Wed, 10 Nov 2021 10:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:08 PM IST
सार
राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनावी मोड पर नजर आए। उन्होंने निगम कर्मचारियों और राशन विक्रेताओं के लिए झोली खोली। सीएम ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए निगम को अपने बोर्ड में इस प्रस्ताव को पास करना होगा। उन्होंने राशन विक्रेताओं का लाभांश 18 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपए प्रति क्विंटल करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने कहा कि युवाओं के विकास के लिए हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आईटी अकादमी बनेगी। उन्होंने पूर्व सीएम एनडी तिवारी के गांव बल्यूटी की सड़क का नाम नारायण दत्त तिवारी मार्ग करने और हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में टिनशेड बनाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि युवा प्रदेश जब 2025 में अपने स्थापना की रजत जयंती मनाएगा तो हम पूरे देश में आदर्श राज्य के रूप में अपने को प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके चार महीने के कार्यकाल में कर्मचारी संगठनों, आंगनबाड़ी वर्करों और आशाओं की मांगों का समाधान किया गया है। 24 हजार लोगों को सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य के तहत 12 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि जल्द ही कुमाऊं से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन चलाई जाएगी। इसे लेकर उनकी रेल मंत्री से वार्ता हो चुकी है। यह भी जोड़ा कि वह कोरी घोषणा नहीं करते हैं। घोषणा के तुरंत बाद उसका शासनादेश भी जारी कर देते हैं। सीएम ने यह भी कहा कि सड़कों के गड्ढे भरने के लिए फिर से एक हफ्ते का समय दिया गया है। यदि गड्ढे नहीं भरे गए तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर राज्य आंदोलनकारियों, शहीदों के परिजनों, आपदा में लोगों की जान बचाने वाले एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और सेना के जवानों, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया।
21 साल का हुआ उत्तराखंड: पहाड़ में आज भी रोडवेज बसों का है इंतजार, निजी बस या डग्गामारी पर ही निर्भरता
24 हजार रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार 24 हजार सरकारी पदों पर जल्द ही नियुक्ति करेगी। 12 हजार पदों में नियुक्ति की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही बचे हुए 12 हजार पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बागेश्वर-टनकपुर रेलवे लाइन के लिए मिले हैं 28 करोड़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही वह बागेश्वर-टनकपुर 155 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने 28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह रेल लाइन कुमाऊं की लाइफ लाइन होगी।
कांग्रेस की कहीं विजय नहीं होने वाली : धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस की विजय यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसकी विजय ही नहीं होनी है, ऐसे मुद्दे पर बात करने से कोई फायदा नहीं है। नैनीताल रोड स्थित शहीद स्थल पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद सीएम ने कहा कि कांग्रेस की कहीं विजय नहीं होने वाली है। फिर भी विजय यात्रा निकाली जा रही है। ऐसे मुद्दे पर बात करने से किसी को फायदा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपनल के आंदोलनरत लोगों को वार्ता के लिए आगे आना चाहिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद को प्रधान सेवक कहा
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने खुद को प्रधान सेवक कहा। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन 2025 को लेकर हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस दशक की शुरुआत में विकास की जो रफ्तार हमने पकड़ी है, उसको हम गतिमान रखेंगे और उत्तराखंड को एक आदर्श मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करेंगे।
धामी ने कहा कि हमने आजीविका मिशन से जुड़ीं महिलाओं की मजबूती के लिए 118 करोड़ का कोविड राहत पैकेज जारी कर दिया है जिससे 7.5 लाख महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचेगा। कहा कि कार्बेट पार्क मे अब तक युवा ही सफारी के दौरान पर्यटकों को गाइड करते थे लेकिन अब पार्क में महिलाएं भी पर्यटकों को सफारी कराती दिख रहीं हैं। वर्तमान में आठ महिला गाइड व 25 महिला चालक कार्य कर रहीं हैं। हमने विधवा, दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना शुरू की है। नंदागौरा योजना के तहत 2015 से 17 तक के वंचित रह गईं 30 हजार बेटियों को योजना का लाभ देने के लिए 49 करोड़ की स्वीकृति हमारी सरकार ने दे दी है। केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्टा, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट ने अपनी बात रखी।
ये हुए सम्मानित
- शहीद राज्य आंदोलनकारी स्व. धर्मानन्द भट्ट, स्व. प्रताप सिह, स्व. रामपाल सिह, स्व. परमजीत सिह, स्व. गोपी चंद्र, स्व. भगवान सिह, स्व. सलीम कुरैशी (सभी खटीमा) और स्व. प्रताप सिंह नैनीताल ।
-आपदा के दौरान राहत बचाव मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कांगो ब्रिगेड के ब्रिगेडियर बृजेश कुमार अवस्थी, 14 डोगरा रेजीमेंट कर्नल आशीष जसवाल, कमांडेंट एनडीआरएफ सुदेश कुमार दराल, एसडीआरएफ टीम लीडर गजेंद्र सिंह परवाल के साथ ही पर्वतारोही शीतल राज व साइक्लिस्ट शिवांश साह।
-जनपद के आठ विकास खंडों के स्वयं सहायता समूहों एवं 40 कलस्टर्स को चेक वितरित किए। साथ ही महिला मंगल दलों का सम्मान भी किया।
- वात्सल्य योजना के अंतर्गत कृष्णा आर्या, हर्षिता आर्या, रजत जोशी, लाभांशी और बिंद्रा सिंह को चेक बांटे।
- अंतरजातीय विवाह के छह लाभार्थी को भी चेक वितरित किए गए।
- आपदा दौरान सराहनीय कार्य करने पर विभागीय टीमों, पुलिस को भी सम्मानित किया गया।
कब होगी वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए समिति की बैठक
राज्य स्थापना दिवस समारोह के मौके पर चिह्नीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री वंचित आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए चिन्हीकरण समिति की बैठक की कोई तिथि निर्धारित किए जाने की बात करेंगे,लेकिन उन्होंने इसकी कोई बात ही नहीं की जिससे राज्य आंदोलनकारियों को निराशा हुई है। वंचित आंदोलनकारी भगवती जोशी, नीमा भट्ट आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तिथि की घोषित करनी चाहिए थी।
तीलू रौतेली पुरस्कार राशि 51 हजार की
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने तीलू रौतेली पुरस्कार राशि बढ़ा दी गई है। बताया कि पहले तीलू रौतेली पुरस्कार राशि 31 हजार रुपये थी इसे बढ़ाकर अब 51 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा नंदा गौरा योजना के 2015 से 2017 तक के पात्रों के रुकी हुई धनराशि 49 लाख रुपया जारी कर दी गई है। उन्हें जल्द इसका लाभ मिलेगा।