फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Foundation Day celebrations Delhi to Doon will start with inauguration of Uttarakhand Bhawan Igas

Uttarakhand: राज्य स्थापना दिवस पर अबकी बार दिल्ली से दून तक कार्यक्रमों की रहेगी धूम, इगास तक मनेगा जश्न

Tue, 22 Oct 2024 11:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Oct 2024 11:51 AM IST
सार

नौ नवंबर को मुख्य समारोह के साथ 12 नवंबर को इगास पर्व तक जश्न अलग-अलग कार्यक्रमों के रूप में चलते रहेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने छह से 12 नवंबर तक होने वाले राज्य स्थापना से जुड़े कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand Foundation Day celebrations Delhi to Doon will start with inauguration of Uttarakhand Bhawan Igas
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड राज्य की स्थापना के रजत जयंती समारोह को इस बार राज्य सरकार बेहद उत्साह, उमंग और जोश के साथ मनाने जा रही है। पूरे हफ्ते नई दिल्ली से लेकर देहरादून तक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

विज्ञापन

आगाज नई दिल्ली में नवनिर्मित उत्तराखंड भवन के उद्घाटन से होगा और नौ नवंबर को मुख्य समारोह के साथ 12 नवंबर को इगास पर्व तक जश्न अलग-अलग कार्यक्रमों के रूप में चलते रहेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने छह से 12 नवंबर तक होने वाले राज्य स्थापना से जुड़े कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया।

विज्ञापन

दून विवि में होगा प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन
छह नवंबर को नई दिल्ली में उत्तराखंड भवन के उद्घाटन के दौरान प्रवासी उत्तराखंडियों और महानुभावों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी सांसद, मंत्री व केंद्र सरकार में कार्यरत उत्तराखंड के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस कड़ी में सात नवंबर को दून विवि में प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी शाम मुख्यमंत्री आवास पर सांस्कृतिक संध्या होगी। आठ नवंबर को पुलिस लाइन में पुलिस परेड, उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह के साथ झांकियों का प्रदर्शन भी होगा। इसी दिन मुख्यमंत्री सालभर रजत जयंती समारोह मनाने की घोषणा करेंगे और सूचना विभाग द्वारा तैयार लोगो का अनावरण करेंगे।

 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राष्ट्रीय खेल...26 से शुरू होगा चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप, हर जिले में निकलेगी मशाल रैली

नौ नवंबर को मुख्य समारोह, सीएम आवास पर इगास

नौ नवंबर को मुख्य समारोह होगा। उस दिन कई कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेशभर में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इस दिन सीएम राज्य के विकास से जुड़ी नई घोषणाएं करेंगे। वह योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। 10 नवंबर को संस्कृति विभाग के नींबूवाला स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम होंगे। कृषि विभाग 11 नवंबर को पंत नगर विवि संग मिलकर कार्यक्रम करेगा। महिला सशक्तीकरण व बाल विकास विभाग में बच्चों, महिलाओं से संबंधित कार्यक्रम होंगे। शिक्षा विभाग राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं कराएगा और बच्चों को पुरस्कृत करेगा। कौशल विकास विभाग रोजगार मेले लगाएगा। 12 नवंबर को सीएम आवास पर इगास पर्व मनाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed