फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Foundation Day 2021: five personalities will be honored to Uttarakhand Gaurav Award

राज्य स्थापना दिवस 2021: उत्तराखंड गौरव पुरस्कार की घोषणा, प्रदेश की पांच विभूतियों को मिलेगा सम्मान  

Mon, 08 Nov 2021 11:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Nov 2021 11:17 PM IST
सार

Uttarakhand Gaurav Award: पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ.अनिल जोशी, साहसिक खेल के लिए बछेंद्री पाल, संस्कृति के लिए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को और साहित्य के क्षेत्र में रस्किन बांड को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरांत चयनित किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Foundation Day 2021:  five personalities will be honored to Uttarakhand Gaurav Award
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने पहले उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार की घोषणा कर दी है। सरकार ने पांच अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए पांच विभूतियों को पुरस्कार के लिए चुना है। सचिव प्रभारी सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, समाज सेवा और लोक सेवा के लिए उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरांत चयनित किया गया है।

विज्ञापन


पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ.अनिल जोशी, साहसिक खेल के लिए बछेंद्री पाल, संस्कृति के लिए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को और साहित्य के क्षेत्र में रस्किन बांड को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। पांचों विभूतियों को मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


21 साल का हुआ उत्तराखंड: राज्यपाल बोले- बहुत प्रगति हुई पर अब विकास की चुनौतियां बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनेगा स्थापना दिवस

इस बार राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दौरान राजधानी से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 21वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के विशेष अवसर पर नौ नवंबर को प्रात: 9:55 से 11:30 बजे तक पुलिस लाइन, देहरादून में उत्तराखंड पुलिस के जवानों की ओर से परेड की जाएगी। परेड की सलामी राज्यपाल लेंगे। इसके बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। सीएम ने कार्यक्रमों की संख्या नहीं गुणवत्ता एवं गरिमा पर ध्यान देने की बात अधिकारियों से कही।

21 समाजसेवियों को सम्मानित करेंगे विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल राज्य स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को 21 समाजसेवियों को सम्मानित करेंगे। विधानसभा परिसर में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी दीनानाथ सलूजा, घनश्याम, देवेंद्र सकलानी, एसपी सब्बरवाल, विपिन भट्ट, विजय शर्मा, हरीश काम्बोज, हर्षवर्धन मिश्र, रणजीत सिंह बिष्ट, राजकुमार टॉक, कुंवर सिंह तोमर, डॉ. विजयपाल सिंह, रणजीत सिंह ज्याला, ताराचंद गुप्ता, विजय जुनेजा, प्रेम बुड़ाकोटी, नीरज मित्तल, ताराचंद अग्रवाल, चंदन लाल अग्रवाल, राम सिंह, डॉ. एस फारुख को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed