फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former CM Trivendra Singh Rawat said on MLA Umesh Kumar he do not know any such person

Uttarakhand: विधायक उमेश पर बोले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, 'मैं ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानता'

Sat, 16 Mar 2024 07:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 16 Mar 2024 07:22 PM IST
सार

मीडियाकर्मियों से बातचीत में त्रिवेंद्र ने उन्हें हरिद्वार सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Former CM Trivendra Singh Rawat said on MLA Umesh Kumar he do not know any such person
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि वह ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानते। उमेश कुमार भी हरिद्वार सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। उन्हें त्रिवेंद्र के धुर विरोधियों में गिना जाता है।

विज्ञापन


त्रिवेंद्र शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत में त्रिवेंद्र ने उन्हें हरिद्वार सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हर लोकसभा सीट पर पांच लाख वोटों से जीतने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: प्रदेश की पांचों सीटों पर 19 अप्रैल को होगा मतदान, चार जून को आएंगे नतीजे
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा वोट से जीत दर्ज करें। हरिद्वार सीट पर चुनौतियों से जुड़े प्रश्न पर त्रिवेंद्र ने कहा कि जनता का जितना ज्यादा प्रेम मिलता है, चुनौती भी उतनी बड़ी होती है। बता दें कि टिकट का एलान होने के बाद त्रिवेंद्र प्रचार में उतर गए। हरिद्वार और डोईवाला में उन्होंने रोड शो भी किया था। उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने से उनके समर्थकों को संजीवनी के साथ नया मकसद भी मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed